एक्सप्लोरर

Exit Poll पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- हम जितनी मेहनत से लड़ सकते थे...

UP Election 2022: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को यूपी चुनाव के संदर्भ में कहा कि उनकी पार्टी ने कड़ा मुकाबला लड़ा.

UP Election 2022 Exit Poll:  उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर पहली प्रतिक्रिया दी. समाचार एजेंसी IANS के अनुसार इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम जितनी मेहनत से लड़ सकते थे, हम लड़े. हम इंतजार करेंगे और परिणाम देखेंगे." प्रियंका गांधी ने कहा, "आज का मार्च हमारी 159 महिला उम्मीदवारों का जश्न मनाने का है. मुझे लगता है कि यह बड़ी बात है कि सभी ने लड़ाई लड़ी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें उन्हें मनाना चाहिए."

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  लखनऊ के 1090 चौराहे से वीरांगना उदा देवी (सिकंदरबाग) चौराहे तक महिलाओं के एक पैदल जुलूस का नेतृत्व किया. बता दें कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया और महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट दिए. इस नारे के नाम पर आज के जुलूस का नाम रखा गया. मंगलवार को हुए जुलूस में राज्य भर से महिलाओं समेत हजारों लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने गुलाबी रंग के झंडे पकड़ रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं.’’

मंत्री आवास और डालीबाग से गुजरने के बाद, जुलूस ने लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय की तथा प्रियंका एवं अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

यह सिर्फ चुनाव प्रचार का नारा नहीं- नेट्टा डिसूजा
एक घंटे से अधिक के मार्च में लड़कियों ने काफी उत्साह दिखाया और सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रियंका के साथ सेल्फी ली. जुलूस में पार्टी की 159 महिला उम्मीदवारों के अलावा महिला विधायकों, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' सिर्फ चुनाव प्रचार का नारा नहीं है बल्कि यह महिला सशक्तीकरण सुनिश्चित करने का एक प्रयास है.

प्रियंका ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान और उससे पहले भी महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया था. उन्होंने उन्नाव और हाथरस में बलात्कार पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की थी . उन्नाव की सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने उन्नाव बलात्कार पीडिता की मां को पार्टी का टिकट देकर चुनाव भी लड़ाया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार प्रियंका गांधी ने हाल ही में कहा था कि वह चुनाव के बाद राज्य के लोगों को नहीं छोड़ेंगी और आम आदमी से जुड़े मुद्दों को उठाती और लड़ती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: 

UP Election 2022: दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई

UP Exit Poll 2022: एग्जिट पोल को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा दावा, सपा उम्मीदवारों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget