एक्सप्लोरर

UP Politics: अमेठी में स्मृति ईरानी को घेरने में जुटी कांग्रेस, आरटीआई दाखिल कर मांगी विकास कार्यों की जानकारी

UP Politics: यूपी कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र श्रीवास्तव ने अमेठी में सासंद स्मृति ईरानी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी है.

Smriti Irani News: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. यूपी में कांग्रेस एक बार फिर से अमेठी में अपनी खोई ज़मीन तलाशने में जुटी है. इस बीच कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महासचिव महेंद्र श्रीवास्तव ने सांसद स्मृति ईरानी द्वारा सांसद निधि से अमेठी में कराये गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी है. कांग्रेस नेता ने इस संबंध में जिलाधिकारी अमेठी से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी है. 

कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगते हुए आरटीआई दाखिल की है. इसमें उनके द्वारा गोद लिए गए गांव सुजानपुर मे विगत 5 वर्षों मे कुल कितने कार्य हुए और कितनी लागत के कार्य कराये गये. इन तमाम बातों की जानकारी समय अवधि के तहत उपलब्ध कराने की मांग की है.

स्मृति ईरानी के कामों जानकारी मांगी
अमेठी लोकसभा क्षेत्र के चारों विधानसभाओं में महिलाओं के लिए लगाये गये कुटीर उद्योग, संस्थाओं की संख्या, सांसद निधि से विगत 5 वर्षों मे कुल कितनी धन राशि मिली और किस-किस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कितना धन लगाया गया अमेठी लोक सभा क्षेत्र में कुल कितने उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री आवास, किसान निधि, शौचालय, मिनी सचिवालय, पंचायत भवन, शादी विवाह घर एवं नल जल की कुल कितने कार्य विगत 5 वर्षों में कराये गये है.  

कांग्रस नेता ने दाखिल की आरटीआई
कांग्रेस नेता ने मांगी गयी सूचना की सम्पूर्ण जानकारी समय अवधि के तहत उपलब्ध कराये जाने की मांग की है. अमेठी लोकसभा क्षेत्र संख्या 37 केन्द्रीय मंत्री सांसद के नव निर्माण आवास जो ग्यारह बिस्से अमेठी में स्थित है उस भूमि का भवन की कुल लागत की कितनी कीमत की है. इन तमाम बातों की भी जानकारी मांगी गई है. 

आपको बता दें कि यूपी की अमेठी सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है. यहां से सालों तक गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है. हालांकि 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस सीट पर बीजेपी स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी के इस बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा है लेकिन, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. ऐसे में कांग्रेस स्मृति ईरानी की काट ढूँढने में जुटी हुई है.

RLD की वजह से सपा की डिनर पार्टी में नहीं गए विधायक? जयंत चौधरी के करीबी का बड़ा दावा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget