एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2024: क्या यूपी उपचुनाव में सपा से अलग उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस? जानिए क्या मिला जवाब

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था. लेकिन अब इस चुनाव की सफलता के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये दोनों यूपी में उपचुनाव भी एक साथ लड़ेंगे.

UP News: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में जल्द ही नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. इस चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नौ विधायक जीतकर संसद पहुंच गए हैं. बीते लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों को गठबंधन का फायदा मिला है. लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये दोनों पार्टियां आगे भी एक साथ चुनाव लड़ेंगी?

ऐसे ही एक सवाल का जवाब बुधवार को कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दिया है. जब उनसे भविष्य में गठबंधन और उपचुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, 'हम सब बैठेंगे. बात करेंगे. किसको कहां लड़ाना है, यह तय करेंगे. कोशिश करेंगे कि उपचुनाव में भी वही नतीजा दोहराया जाए जो लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था.' प्रमोद तिवारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन अभी काम कर रहा है और उसी के तहत लड़ने की कोशिश की जाएगी.

अवधेश प्रसाद ने दिया इस्तीफा, BJP से अयोध्या सीट छीनकर बने हैं सांसद

अजय राय ने दिए संकेत
गौरतलब है कि बीते दिनों यूपी कांग्रेस के चीफ अजय राय ने भी भविष्य में गठबंधन बरकरार रखने के संकेत दिए थे. तब उन्होंने कहा था कि सपा और कांग्रेस यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अब शुरू करेंगे और दोनों ही पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी. जिसके बाद भविष्य में इंडिया गठबंधन बरकरार रखने की अटकलें तेज हो गई थी.

वहीं यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान 9 विधायक और एक एमएलसी ने जीत दर्ज की है. एमएलसी के तौर पर योगी सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद ने पीलीभीत सीट से जीत दर्ज की है. अब वह मोदी सरकार में मंत्री हो गए हैं और उन्होंने एमएलसी के साथ ही योगी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और फैजाबाद सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने अवधेश प्रसाद ने भी अपने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में यूपी की दो विधानसभा सीट खाली हो चुकी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget