एक्सप्लोरर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बना मौत का एक्सप्रेस वे..बस और एसयूवी में भिड़ंत, 6 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 24 घंटे के भीतर दूसरा हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में बिहार रोडवेज बस की फॉर्य्टूनर कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 6 की मौत हो गई

कानपुर, एबीपी गंगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार देर रात रोडवेज बस और एसयूवी फॉर्च्यूनर में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। ये घटना कानपुर जिले के बिल्हौर मकनपुर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक बस आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रविवार रात को एक्सप्रेस वे पर एक अन्य हादसे में 7 लोगों की जान गई थी। 24 घंटे के भीतर हुये इस हादसे ने एक्सप्रेस वे को मौत का एक्सप्रेस वे बना दिया है।

बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम की वॉल्वो बस आगरा से 40 यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। वहीं, लखनऊ से तेज रफ्तार एसयूवी कार दिल्ली की ओर जा रही थी। सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी लेन पर चल रही कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार पांच और रोडवेज के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह निकाला।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि फॉर्च्यूनर कार दिल्ली निवासी सुनीता सिंह के नाम से पंजीकृत है। फॉर्च्यूनर सवार पांच व्यक्ति लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे, जबकि वॉल्वो बस गाजियाबाद के कौशांबी से बिहार जा रही थी। इसी में बस यात्रियों के मुताबिक चालक को झपकी आ गई और अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन पर जा पहुंची। यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने बस को मोड़ा और तभी बस सामने आ रही फॉर्च्यूनर से टकरा गई। इसके बाद बस चालक भी नियंत्रण खो बैठा और बस एक्सप्रेस वे की बैरीकेडिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन पर जा गिरी।

कार सवार चार लोगों की पहचान

कानपुर के एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि हादसे में छह लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। कार सवार चार लोगों की पहचान हो चुकी है। सनी (35), मुकेश (40), राम शंकर व सुरजीत, की मौत हो गई। वहीं, कार दिल्ली की सुनीता सिंह के नाम हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget