एक्सप्लोरर

Samrat Prithviraj: अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखने के बाद आई CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखी और उन्होंने कहा कि यह फिल्म अतीत की गलतियों से सीखने की प्रेरणा देती है.

Samrat Prithviraj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देखने के बाद गुरुवार को कहा कि यह फिल्म अतीत की गलतियों से सीखने की प्रेरणा देने वाली है.

कई वर्षों के बाद सीएम योगी ने देखी फिल्म

इस फिल्म की लोकभवन में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. सीएम योगी ने गुरुवार को फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी और प्रमुख कलाकार अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर की मौजूदगी में अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ फिल्म देखी. हालांकि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की व्यस्तता के कारण सीएम योगी शो में थोड़ी देर से पहुंच सके.  सीएम योगी ने लोकभवन में कलाकारों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि कई सालों के अंतराल के बाद आज फिल्म देखने का सुअवसर मिला. सीएम ने इस दौरान फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के टीवी धारावाहिक 'चाणक्य' को भी याद किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रोत्थान का जो यज्ञ प्रारंभ किया है, उसमें हम सभी का योगदान महत्वपूर्ण है. हम अगले 25 वर्ष के अमृत काल का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तब ऐसी फिल्मों का निर्माण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में सहायक होता है. बता दें कि सीएम योगी ने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है. 

Samrat Prithviraj Tax Free: UP में ट्रैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', CM योगी आदित्यनाथ ने किया एलान

'वर्तमान को अतीत से जोड़ने का प्रयास सराहनीय'

यूपी के सीएम ने कहा कि वर्तमान को अतीत से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है. उन्होंने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने अभिनय की भी तारीफ की और साथ ही यह भी कहा कि अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को बेहतर बनाने में योगदान दिया है. बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्य गाथा पर आधारित यह फिल्म 3 जून को थियेटर में रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें -

CM योगी के कैबिनेट के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' देखने पर अखिलेश यादव का तंज- इतिहास के आटे से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget