एक्सप्लोरर

मायावती के विरोध के बीच अंबडेकर मुद्दे पर बचाव में आये सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस पर भी लगाए गंभीर आरोप

गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सियासत जारी है. विपक्ष की ओर से बयानों और बसपा के प्रदर्शन के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ सामने आए हैं और बीजेपी के खिलाफ हो रहे विरोध पर पार्टी का बचाव किया.

UP Politics: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिये बयान के बाद सियासत जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने कई जिलों में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री से माफी की मांग की. बसपा के प्रदर्शन और विपक्ष के बयानों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले में बचाव के लिए सामने आए. एक प्रेसवार्ता में सीएम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि आजादी के दौरान और स्वतंत्र भारत में अंबेडकर जी का बहुत योगदान था. उन्होंने सामाजिक बंधनों का सामना करते हुये पढ़ाई की और उसके माध्यम से भारत को आलोकित करने में पूरी ताकत लगाई. संविधान के शिल्पी के तौर पर सभी सम्मान का भाव रखता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के द्वारा अनैतिक और असंवैधानिक आचरण के जरिए समय-समय पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान किया गया. देश की आजादी में और संविधान निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर का बड़ा योगदान रहा है. अंबेडकर जी ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में और कानून के क्षेत्र मे ख्याति अर्जित की और भारत को ज्ञान से आलोकित किया.

संसद में धक्का देने से सांसदों के चोटिल होने के दावों पर बोले सीएम योगी- क्या राहुल गांधी के सारे काम संवैधानिक?

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की सरकार रही हो या पीएम मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार हमेशा बाबा साहेब को सम्मान दिया उनके विचारों को प्रतिनिधित्व दिया. बाबा साहेब के पंच तीर्थ के विकास का काम बीजेपी की सरकारों ने किया है.

सीएम ने कहा कि इंग्लैड में जहां बाबा साहेब ने शिक्षा अर्जित की वहां भी उनका स्मारक बनाया. ये बीजेपी ने बनवाए हैं और भारत में वंचितों और दलितों के अंदर एक सम्मान दिया. आज जो काम पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा निर्णय लिए जा रहे हैं, हर एक परिवार को आवास की सुविधा हो, स्वास्थ्य बीमा देने का काम हो, 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराने का काम हो, ये सभी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बखूबी चल रहे हैं.

कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण करने का- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस जिसका इतिहास देश के अंदर भारत के दलितों और वंचितों का अपमान करना, तुष्टिकरण के कारण दलित और वंचितों के अधिकारों से वंचित रखा. पंडित नेहरू नहीं चाहते थे कि अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बने. कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहेब को ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्य बनाया जाए.

सीएम ने दावा किया कि पंडित नेहरू के द्वारा अंबेडकर को कोड़े मारने का चित्र पुस्तक में छापा गया और इसका विरोध होने पर कपिल सिब्बल को माफी मांगनी पड़ी थी. बता दें साल 2012 में यह कार्टून का मुद्दा उठा था और तब सिब्बल केंद्र सरकार में मंत्री थे.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि UPA की सरकार में बाबा साहेब के चित्र को नेहरु जी कोड़े मारते हुये दिखे. बाबा साहेब को कांग्रेस ने चुनाव में हराया. अंबेडकर के विरोध में प्रचार करने गये पंडित नेहरू गए. कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी की बाबा साहेब संसद में पहुंचे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का स्मारक नहीं बनने दिया.

सीएम ने कहा कि कांग्रेस को वांचितों दलितों की चिंता नहीं है. वो सिर्फ मुसलमानों की चिंता करती है. अंबेडकर जी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था. कांग्रेस की सरकार में PM कहते थे देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. क्या दलितों का अधिकार नहीं है?

विपक्ष के मन में विद्वेष की भावना- सीएम
गृहमंत्री के बयान सीएम ने कहा कि बयान को आधा अधूरा पेश कर के राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं. अपने किए पर पर्दा डालने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं. दलितों और वंचितों के प्रति जो विद्वेष की भावना इनके मन में थी, ये आचरण आज भी कर रहे हैं.

सपा पर जुबानी हमला करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार में सीएम ने कहा था कि सामाजिक न्याय से जुड़े पुरोधाओं के स्मारक को तोड़ दिया जायेगा भाषा विश्वविद्यालय का नाम कांशीराम से हटा दिया. सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से नाम हटा दिया. अमित शाह के बयान को आधा अधूरा बयान दिखाकर समाज को गुमराह किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के हर सरकारी अस्पतालों में बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर डबल इंजन की सरकार में लगी है. संविधान दिवस का आयोजन भी प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया है. तमाम जनपदों से नाम हटा दिए गए. ये लोग किस रूप में समाज को विभाजित करने के लिए राजनीति करना चाहते हैं. आज़ादी के बाद देश का पहला दलित राष्ट्रपति बनता है. ST महिला राष्ट्रपति बनती हैं.ये किसने किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget