एक्सप्लोरर

UP News: 'श्रीराम जन्मभूमि और संसद पर आतंकी हमले को PAC ने किया था विफल', बोले CM योगी आदित्यनाथ

PAC Foundation Day-2023: सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पीएसी का इतिहास इस दृष्टि से सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. सरकार पीएसी कार्मिकों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है.

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'पीएसी संस्थापना दिवस-2023' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के प्रादेशिक सशस्त्र बल ने 2001 में संसद पर हुए हमले का मुकाबला करने में दुर्लभ बहादुरी दिखायी थी. एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि पर आतंकी हमले के दौरान भी पीएसी ने हमले का सफलतापूर्वक कर मुकाबला किया था.

योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "पीएसी के गौरवशाली इतिहास के बाद भी कुछ लोगों ने अपनी कुत्सित सोच के चलते प्रदेश में पीएसी की 46 कंपनियों को समाप्त कर दिया था. लेकिन आज 33 बटालियन में 273 कंपनी पूर्णत: क्रियाशील हैं.'' 

"बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन किया"

पीएसी की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा, "2001 में जब देश की संसद पर हमला हुआ था, तब पीएसी के जवानों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन किया और हमलावरों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की थी. इतना ही नहीं, पीएसी जवानों ने अयोध्या में भी आतंकवादी हमले को विफल किया.'' सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश पीएसी के कार्मिक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन करते हुए राज्य के अंदर कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं. 

खिलाड़ियों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित 

मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ बटालियन पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्लाटून ड्रिल पुरस्कार प्रदान किये और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों एवं मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएसी में प्रोन्नति के लिए अधिक अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने सशस्त्र पुलिस बल में निरीक्षकों के पदों में 184 और उप निरीक्षकों के पदों में 3,772 की वृद्धि भी की तथा विभागीय प्रोन्नति के तहत 257 उप निरीक्षक, 3558 मुख्य आरक्षी और 12,774 आरक्षी को पदोन्नति प्रदान की गई. 

ये भी पढ़ें- 

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची लखनऊ, सागर शर्मा की वीसी के जरिए परिवार से कराई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget