एक्सप्लोरर

दलित के घर सीएम योगी ने खाना खाया, सरकारी योजनाओं के बारे में ली जानकारी

इस दौरान सीएम योगी ने महावीर के परिजनों से मुलाकात की। महावीर के परिवार वालों ने बताया कि सीएम योगी ने उनसे पूछा कि पीएम आवास मिलने में किसी तरह का पैसा तो नहीं देना पड़ा।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। लखनऊ से अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी, रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले उन्होंने स्वामी नृत्यगोपाल दास से भेंट की। यही नहीं सीएम ने दलित महावीर के घर जाकर खाना खाया। महावीर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं। चुनाव आयोग द्वारा प्रचार पर रोक लगाए जाने के बाद योगी हनुमान मंदिरों के दर्शन करने निकले हैं।

सरकारी योजनाओं के बारे में ली जानकारी

इस दौरान सीएम योगी ने महावीर के परिजनों से मुलाकात की। महावीर के परिवार वालों ने बताया कि सीएम योगी ने उनसे पूछा कि पीएम आवास मिलने में किसी तरह का पैसा तो नहीं देना पड़ा। इसके अलावा उनसे अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। परिवार के कहने पर उन्होंने भोजन भी किया। उन्होंने खाने में तरोई की सब्जी और एक रोटी खाई। साथ ही घर के बच्चों से भी बात की। इतना ही नहीं उन्होंने घर के बच्चों को माला भी पहनाया।

दलित के घर खाना खाने को लेकर तमाम सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। योगी किसी जनसभा या रैली में भाग तो नहीं ले सकते लेकिन उनकी कोशिश है कि जनता में ये संदेश दिया जाए कि वे जननेता हैं और सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। दलित के घर खाना खाकर एक तरह से उन्होंने जनता को ये बताने की कोशिश की है कोई छोटा या बड़ा नहीं है उनकी सरकार सभी का ध्यान रखती है। साथ ही प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना का जमीन पर कितना असर हुआ है, सीएम ने इसे भी लोगों के बीच रखा है। महावीर को हाल ही पीएम आवास योजना के तहत आवास मिला है। गौरतलब है कि पीएम मोदी किसी भी जनसभा में इस योजना का जिक्र करना नहीं भूलते।

बता दें कि चुनाव आयोग ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटों के लिए रोक लगा रखी है। चुनाव आयोग की ओर से योगी के भाषण देने पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन आयोग के प्रतिबंध में मंदिर में जाना शामिल नहीं है। यही वजह है कि योगी लगातार मंदिरों में जा रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं।

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए योगी कल बनारस के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे डोम राजा के यहां भी जाएंगे। योगी संकट मोचन, काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget