एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, मेरी पहली प्राथमिकता इंसेफेलाइटिस मुक्त उत्तर प्रदेश

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके अंतर्गत वे गोरखपुर की जनता से संवाद करेंगे। वे इंसेफेलाइटिस बीमारी की रोकथाम के लिये तमाम योजनाओं की बात करेंगे। एबीपी गंगा ने इलाज के लिये नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान एबीपी गंगा ने इंसेफेलाइटिस रोग की जांच और रोकथाम के लिये स्वास्थय शिविर लगाया गया। एबीपी गंगा ने इस कैंप का आयोजन किया। दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी और स्वास्थय मंत्री जय प्रताप सिंह मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया। योगी आदित्यनाथ इस दौरान बच्चों से मिले और उनसे बातचीत की। एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिये हम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।

मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एबीपी गंगा को बधाई देते हुए कहा कि मैं इंसेफेलाइटिस मुक्त उत्तर प्रदेश के लिये इस अभियान में चैनल के सहयोग का आभार जताता हूं। हमारी सरकार आने से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री से बात की और कोशिश करके तमाम समस्याओं को दूर किया।

आज तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हालात बहुत बदल चुके हैं। संचारी रोग को लेकर हमने प्रदेश स्तर पर अनेक कार्यक्रम संचालित किये। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार सांसद बना ते इस बीमारी के खिलाफ मैंने संकल्प लिया। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पहली प्राथमिकता है इंसेफेलाइटिस को खत्म करना। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में सात नये मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुंभ के सफल आयोजन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी का प्रबंधन सफल तरीके से किया गया। किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने दिव्यकुंभ में हिस्सा लिया।

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, मेरी पहली प्राथमिकता इंसेफेलाइटिस मुक्त उत्तर प्रदेश

  इंसेफेलाइटिस जैसा जानलेवा रोग पूर्वांचल में कहर बनकर टूटा था। हालांकि सरकार ने इस पर रोकथाम के लिये कई योजनाएं चलाईं। इसे लेकर सीएम ने एक कार्यक्रम में जानकारी देते हुये कहा कि मासूमों का दर्द देख उन्होंने सड़क से संसद तक मामले को उठाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2004-05 में इंसेफेलाइटिस पर अंकुश के लिए टीकाकरण शुरू हुआ, जिससे बीमारी का प्रकोप कुछ कम हुआ। भाजपा की सरकार बनने के बाद इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए गए। प्रदेश के 38 जिलों में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इस कार्य में कई विभाग शामिल किए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, नगरीय निकायों की जिम्मेदारी तय की गई है। बीआरडी समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वर्ष 2017 में गोरखपुर मंडल में इंसेफेलाइटिस के 86 मरीज मिले थे, जिनमें से छह की मौत हुई थी। मुख्य्मंत्री ने कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया, जो अब जन आंदोलन बन चुका है। शहर से गांव तक लोगों को बताया जा रहा है कि शुद्ध पेयजल के सेवन और स्वच्छता से इस बीमारी पर अंकुश संभव है। स्वच्छता भाजपा सरकार के एजेंडे में टॉप पर है। इसके तहत प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख शौचालय बनवाए जा चुके हैं। बीमारी की रोकथाम को सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अगर आप सभी घर-बाहर साफ-सफाई रखें तो इंसेफेलाइटिस पर पूरी तरह से रोक लग जाएगा।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगती रही 'चपत', देखते रहे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
लगती रही 'चपत', देखते रहे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
Ram Mandir Donation Case Live Updates: अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगर सरकार में आए तो क्या करेंगे? बता दिया
Live: अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगर सरकार में आए तो क्या करेंगे? बता दिया
Rishikesh News : गंगा नदी के तेज बहाव में बहे दिल्ली के 2 युवक, SDRF कर ही सघन तलाश
ऋषिकेश: गंगा नदी के तेज बहाव में बहे दिल्ली के 2 युवक, SDRF कर ही सघन तलाश
यूपी के हाथरस में 10 हजार एकड़ में बसेगा नया हाईटेक शहर, मास्टर प्लान की तैयारी शुरू
यूपी के हाथरस में 10 हजार एकड़ में बसेगा नया हाईटेक शहर, मास्टर प्लान की तैयारी शुरू

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'3 करोड़ बेघर लोगों को घर, मोदी सरकार ने पूरा किया हर वादा', गांधीनगर में बोले अमित शाह
'3 करोड़ बेघर लोगों को घर, मोदी सरकार ने पूरा किया हर वादा', गांधीनगर में बोले अमित शाह
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
Eetha Controversy: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' पर रिलीज से पहले विवाद, टाइटल को लेकर शुरू हुआ बवाल
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' पर रिलीज से पहले विवाद, टाइटल को लेकर शुरू हुआ बवाल
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
Japan Earthquake: खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
Embed widget