एक्सप्लोरर

अप्रैल से शुरू होगी ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण की शुरुआत, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क को विकसित किया जा रहा है. इसके लिए सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण व विकास से जुड़े काम शुरू होने जा रहा है. सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ देश में अपनी तरह की पहली नाइट सफारी होगी. ऐसे में, इसके निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए नियोजन विभाग के टेक्निकल सेल ने एक विस्तृत खाका तैयार कर लिया है. योजना के अनुसार, ईपीसी मोड में 24 महीनों के भीतर फेज-1 के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा जिनकी शुरुआत अप्रैल से होना प्रस्तावित है. 
      
खास बात यह है कि इन निर्माण के कामों में 38 प्रकार के जीव-जंतुओं के एनक्लोजर, एम्यूजमेंट एक्टिविटी एरिया, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, 7डी थिएटर, आर्ट गैलरी, एंट्री गेटवे, कैफेटेरिया, एंट्रेंस प्लाजा, क्वॉरंटीन वॉर्ड, पशु चिकित्सालय तथा स्टाफ के लिए 5 प्रकार के आवासीय खंडों का निर्माण व विकास किया जाएगा. परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना भी होगी तथा विभिन्न प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा.

कुकरैल नाइट सफारी के लिए 1500 करोड़ स्वीकृत
कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क का निर्माण दो फेज में पूरा होगा. इसके विकास व निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपए से अधिक की रकम सरकार द्वारा स्वीकृत है. इसमें से 631 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा. 

परियोजना के अंतर्गत, फेज-1 में नाइट सफारी एन्क्लोजर्स का निर्माण किया जाएगा. इन्हें परियोजना के अंतर्गत कुकरैल जंगल के कुल 65,254 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा. जबकि पूरी परियोजना को 34.59 लाख स्क्वेयर मीटर (855.07 एकड़) के प्रसार क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. इस परियोजना को लेकर नियोजन विभाग द्वारा मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है और अब अप्रैल महीने से इसी के आधार पर निर्माण व विकास कार्यों को शुरू किया जा रहा है. 

38 जीवों के लिए एनक्लोजर्स का निर्माण कराया जाएगा
जिन जीवों के एनक्लोजर्स का निर्माण कुकरैल नाइट सफारी में होगा, उनमें भारतीय शेर, कैराकल, तेंदुआ, नीलगाय, काला हिरण, चिंकारा, स्लॉथ भालू, बारहसिंघा, हिरण, हॉग डियर, सियार, हिमालयन काला भालू, धारीदार लकड़बग्घा प्रमुख हैं. इनके अतिरिक्त, घड़ियाल, जंगली सूअर, बंगाल टाइगर, फिशिंग कैट, ऊदबिलाव, मगरमच्छ, जेब्रा, सीतातुंगा, दरियाई घोड़ा, अफ्रीकी भैंसे, उल्लू, अजगर, कोबरा, वाइपर, फ्लाइंग फॉक्स, फ्लाइंग  स्क्विरिल, पाम लिवेट, जंगली बिल्ली, भेड़िये, स्लो लोरिस तथा भारतीय सेही आदि जैसे 38 जीवों के एनक्लोजर्स का निर्माण किया जाएगा.    

परियोजना के अंतर्गत, विभिन्न प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इनमें बागवानी, भूनिर्माण, सड़कें व फुटपाथ, पार्किंग, रास्ते, क्रीडा सुविधाएं, परिसर की दीवारें, चौकीदार केबिन, सभी द्वार (आंतरिक और बाहरी), बाहरी विकास, जल निकासी तथा साइनेज इंस्टॉलेशन जैसे कार्यों को पूरा किया जाएगा. 

परियोजनाओं में कई चीजों को विकसित किया जाएगा
मास्टर प्लान के मुताबिक, नाइट सफारी में ट्राम सर्विस की भी विकसित की जाएगी तथा इसके अंतर्गत विभिन्न एनक्लोजर्स पर ट्राम स्टोरेज व रनिंग लाइन को भी निर्मित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, 200 व्यक्तियों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सुविधाओं 7डी थिएटर निर्मित किया जाएगा. परिसर में एक आर्ट गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा. 3 एंट्री गेटवे और टिकट काउंटर व एंट्रेंस समेत एंट्रेंस प्लाजा भी निर्मित किया जाएगा. प्रक्रिया के अंतर्गत, 10 टॉयलेट ब्लॉक तथा 4 कियोस्क ब्लॉक्स का भी निर्माण किया जाएगा.

परियोजना के अंतर्गत, एक डायरेक्टर बंगले समेत 5 प्रकार के आवासीय ब्लॉक का निर्माण होगा. आवासीय ब्लॉक्स में पशु चिकित्सकों के बंगले, फायर फाइटिंग यूनिट, स्टाफ रेजिडेंस व ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा. इन निर्माण कार्यों के पूरा होने पर आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा इंटीग्रेटेड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (आईबीएमएस) जैसी सुविधाओं को स्थापित व संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के मामले में सपा के बागी विधायक अभय सिंह बरी, 15 साल पुराना है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget