एक्सप्लोरर

कल पीएम मोदी करेंगे सीएम योगी के ड्रीम प्रोग्राम की शुरुआत, यूपी के 1 करोड़ लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार होते हुये देखेंगे. इसके तहत एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बड़ी योजना है. यही नहीं कल प्रधानमंत्री मोदी भी सभी लाभार्थियों से ऑनलाइन बात करेंगे

लखनऊ. (वीरेश कुमार पांडेय). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सबसे बड़े रोजगार कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे. इस रोजगार कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा नौकरी और रोजगार पाने वाले लोग जुड़ेंगे. इसमें तीन प्रकार के रोजगार के कार्यक्रम जुड़े हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरी और रोजगार मिलेगा. इसमें अन्य राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिक और कामगार के साथ साथ स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे.

तीन तरह के लाभार्थी

देश के सबसे बड़े इस रोजगार कार्यक्रम में तीन प्रकार के रोजगार कार्यक्रम को शामिल किया गया है. पहला भारत सरकार का आत्मनिर्भर भारत रोजगार कार्यक्रम है. इसे भारत सरकार ने शुरू किया है. इसमें वे लोग शामिल हैं, जिन लोगों को इस कार्यक्रम के जरिये रोजगार दिया गया है.

जबकि दूसरा एमएसएमई सेक्टर में जिन लोगों को नौकरी मिली है और सरकार ने जिन औद्योगिक संगठनों के साथ एमओयू किया है, ये लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

तीसरा कार्यक्रम स्वतः रोजगार का है. इसमें वे लोग होंगे, जिसमे उनके उद्यम के लिए बैंकों और सरकारी प्रयासों से कर्ज दिलाकर उनके रोजगार और ऊद्यम को शुरू करवाया गया है. ऐसे लोग भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

देश का सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम

देश का यह सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम है, जिसे दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों से मुखातिब होंगे. एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरी और रोजगार देने वाली यह सबसे बड़ी संख्या होगी, जिसमें प्रवासी और स्थानीय लोग शामिल होंगे. इसमें दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के लाभार्थियों से बात भी करेंगे. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इस कार्यक्रम के जरिये लाभार्थियों से बात करेंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: योगी सरकार ने 69 पीपीएस अफसरों के तबादले किये, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'मुस्लिम वोटों से BJP समर्थक को राज्यसभा...', AIMIM नेता का अखिलेश पर हमला
'मुस्लिम वोटों से BJP समर्थक को राज्यसभा...', AIMIM नेता का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget