एक्सप्लोरर

G20 Summit: 'ब्रांड यूपी' दिखाने के लिए सीएम योगी का खास निर्देश, 'अतिथि देवो भव' की भावना से हो जी20 की तैयारी

उत्तर प्रदेश ने जी20 से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं. मेजबानी वाले शहरों पर खास नजर रखी जा रही है.

UP News: सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 सम्मेलन (G20 Summit) के सफल आयोजन के लिए बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘अतिथि देवो भव’ की भारतीय भावना के अनुरूप आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के हर आयोजन से जुड़ी सामग्री और प्रत्येक पत्राचार पर जी20 का लोगो लगाया जाए. 

सीएम योगी ने बैठक में कहा, 'आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत को विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी20 की अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ है. यह वैश्विक आयोजन उत्तर प्रदेश के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है और इससे दुनिया को ‘ब्रांड यूपी’ से अवगत कराने का शानदार मौका मिलेगा. हमें इस वैश्विक आयोजन का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए.'  योगी ने बताया कि जी20 समूह की भारत की एक साल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, आगरा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा, 'इन जिलों में ‘अतिथि देवो भव’ की भारतीय भावना के अनुरूप आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जाए.'

आयोजन कराने वाले शहरों का बदला जाएगा रंग-रूप

सीएम योगी ने कहा, 'सभी चार शहरों में होने वाले आयोजनों में स्थानीय संस्कृति को थीम बनाया जाए. जैसे, राजधानी लखनऊ में अवध संस्कृति, आगरा में ब्रज संस्कृति और रंगोत्सव तथा वाराणसी में गंगा संस्कृति को थीम बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.' सीएम योगी ने जी20 से जुड़े आयोजनों की मेजबानी वाले शहरों को भव्य स्वरूप देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा, 'इन शहरों में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाली विरासतों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए. अतिथियों के भ्रमण रूट पर दीवारों पर प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र उकेरे जाएं. भारत की योग परंपरा को आज पूरी दुनिया अपना रही है, ऐसे में सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं को प्रदर्शित करती हुई प्रतिमाएं लगाई जा सकती हैं.'

सीएम योगी ने दिए जी20 पार्क बनाने के निर्देश

योगी ने कहा कि जी20 से जुड़े आयोजनों की मेजबानी एक ऐतिहासिक अवसर है और इसे अविस्मरणीय बनाने के लिए राजधानी लखनऊ में एक ‘जी20 पार्क’ की स्थापना की जानी चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि पार्क के निर्माण के संबंध में स्थान चिह्नित कर कार्य योजना तैयार की जाए. सीएम योगी ने विभिन्न बाहरी और आंतरिक सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और साइबर अपराध के प्रयासों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें -

Balrampur News: बलरामपुर में परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, बच्चों समेत 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget