एक्सप्लोरर

UP Politics: PM मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज, जानें क्या है कार्यक्रम

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान सीएम राम मंदिर समेत तमाम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

Ramlala Pran Pratishtha Update: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. 22 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों से राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. ऐसे में राम मंदिर से लेकर तमाम विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं. इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी आज अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं. इस दौरान वो रामलला की पूजा अर्चना करेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे. 

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को सुबह 11.30 बजे अयोध्या में राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे. यहां से वो सीधा हनुमानगढ़ी जाएँगे. सुबह 11.45 बजे हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वो 11.50 बजे राम लला का दर्शन करने जाएगा और पूजा अर्चना करेंगे. दोपहर 12 बजे राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे. इसके बाद एक बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ राम मंदिर और अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. 

विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
विकास कार्यों का जायज़ा लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ यहां रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए भी जाएंगे. अयोध्या में बने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से ही भगवान राम की नगरी की झलक मिलनी शुरू हो जाएगी. सीएम योगी यहां राम मंदिर के निर्माण कार्यों के साथ-साथ अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सारे इंतजाम किए गए हैं.

आपको बता दें कि राम मंदिर का प्रथम तल और मंदिर का गर्भगृह लगभग बनकर तैयार हो गया है. थोड़ा बहुत फ़िनिशिंग का काम बचा है, जिसे किया जा रहा है. राम मंदिर के निर्माण कार्य में करीब साढ़े तीन हजार श्रमिक दिन रात काम में लगे हुए हैं. अलग-अलग राज्यों से लाए गए पत्थरों से भगवान रामलला की तीन मूर्तियां बनाई जा रही है. ये मूर्तियां पांच वर्ष के बाल स्वरूप की खड़ी प्रतिमा होगी. इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 4000 संतों समेत अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी नामी हस्तियों को न्योता भेजा गया है. 

दिल्ली के लिए पहली उड़ान
30 दिसंबर को दिल्ली से उड़कर अयोध्या आएगी पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 30 दिसंबर को सुबह 11:55 पर दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट दोपहर 1:15 पर अयोध्या पहुंचेगी और इसके बाद अयोध्या से आधे घंटे बाद ये फ्लाइट 1:45 पर अयोध्या से रवाना होकर 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. 30 दिसंबर को पहली बार चलने के बाद दोबारा 10 दिसंबर से रोजाना यह फ्लाइट संचालित कर दी जाएगी.10 दिसंबर से दिल्ली और अयोध्या के बीच रोजाना इसी समय पर यह फ्लाइट संचालित होगी. 

दिल्ली के अलावा अहमदाबाद और अयोध्या के बीच मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होगी जो की पहली बार 11 जनवरी को जाएगी. 11 जनवरी को अहमदाबाद से सुबह 9:10 पर उड़ान भरकर 11:00 बजे फ्लाइट अयोध्या पहुंचेगी और अयोध्या से 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 पर फ्लाइट अहमदाबाद पहुंचेगी.

Parliament Winter Session 2023: मथुरा से BJP सांसद हेमामालिनी ने पीएम मोदी और अमित शाह को सुनाई शायरी, गृहमंत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget