एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर पीएम मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया: सीएम योगी

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है।

सहारनपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सहारनपुर दौरे पर जिले में 450 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। सहारनपुर के गंगोह में मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है। तीन तलाक पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मसला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया।

अब कोई कैराना नहीं बनेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर जिला लंबे समय बाद अब राष्ट्रवाद की राह पर है। हमारा वादा है कि हम इस जिले का भरपूर विकास करेंगे। सहारनपुर में एयरपोर्ट होने से दिल्ली की दूरी घटेगी। यहां एयरपोर्ट बनाने पर सरकार तेजी से काम कर रही है। सीएम ने कहा कि हमसे पहले प्रदेश की सत्ता सपा सरकार के पास थी तो यहां पर दंगे होते थे। आप सभी से वादा है कि प्रदेश में अब कोई दूसरा कैराना नहीं बनेगा। कैराना में पीएसी की बटालियन स्थापित होने जा रही है। सरकार बिना भेदभाव के हर योजना क्रियान्वित कर रही है। हम प्रदेश का व्यापक विकास कर रहे हैं।

किसानों पर अधिक ध्यान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों की तरफ अधिक ध्यान दे रही है, जो अभी तक उपेक्षित थे। प्रदेश के चार करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान योजना का लाभ पहुंच गया है। इसके साथ निराश्रित गौवंश के लिए हर जिले को धनराशि दे दी गई है। अगर कोई किसान अपनी मर्जी से गौवंश को अपने घर मे रखेगा तो उसे 900 रुपये देंगे। किसी कीमत पर गौ हत्या नहीं होने देंगे, न ही किसी किसान की फसल को बर्बाद होने देंगे।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर पीएम मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया: सीएम योगी

अपराध से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर के कई उद्योग बन्द थे, उनको चालू किया गया है। नानोता चीनी मिल की डिस्टलरी चलाई जाएगी। बिडवी चीनी मिल को भी चलाने की योजना है। सीएम ने यह भी कहा कि सहारनपुर में यूनिवर्सिटी के लिए जमीन चयन का काम चल रहा है। आप लोग यह चिंता न करें कि लखनऊ कितनी दूर है। सरकार आपके पास आएगी आपको लखनऊ नहीं आना पड़ेगा। प्रदेश में अपराध के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो रहा है और न ही होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget