एक्सप्लोरर

UP News: जातीय भेदभाव खत्म करने का CM योगी ने किया आह्वान, नायकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील

Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: मुख्यमंत्री ने कहा, ''स्वदेश एवं स्वधर्म की रक्षा के लिए आज राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है.

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और समाज की एकजुटता के लिए जातीय भेदभाव को खत्म करने का आह्वान किया है. गोरखपुर में उन्होंने शनिवार को महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री शनिवार शाम तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन, प्रताप सभागार में महाराणा प्रताप की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करने गए थे. कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री योगी ने देश और समाज के लिए जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अस्पृश्यता को महापाप बताया. उन्होंने कहा कि जातीय भेदभाव, छुआछूत और अस्पृश्यता की वजह से स्वदेश एवं स्वधर्म पर संकट आया, देश गुलाम हुआ, धर्मस्थल नष्ट हुए.

'देश और समाज की एकजुटता के लिए जातीय भेदभाव करें खत्म'

मुख्यमंत्री ने कहा, ''स्वदेश एवं स्वधर्म की रक्षा के लिए आज राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. देश एवं समाज की एकजुटता के लिए जातीय भेदभाव, अस्पृश्यता को तिलांजलि देना हम सबका दायित्व होना चाहिए.'' आधिकारिक बयान के अनुसार प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय संगठनों को जाति विशेष का संगठन बनने की बजाय सामाजिक संगठन बनकर समाज एवं देश को एकजुट करने के लिए समाज की कुरीतियों, विकृतियों को दूर करने का बीड़ा उठाना होगा. 

'महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत'

उन्होंने कहा कि इस काम के लिए महाराणा प्रताप आदर्श रूप में हैं. उन्होंने भील, मीणा, थारू जनजातियों को साथ जोड़कर स्वदेश व स्वधर्म के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. योगी आदित्यनाथ ने कहा ,''देश व धर्म के लिए महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी,गुरु गोविंद सिंह एवं ऐसे ही अनगिनत नायकों के बलिदान की प्रेरणा से नई पीढ़ी को दीक्षित करने की जरूरत है. राष्ट्र नायकों की प्रेरणा से समाज को एकजुट किया जा सकता है.'' उन्होंने कहा , ''महाराणा प्रताप का त्याग एवं बलिदान राज्य, जाति या परिवार के लिए नहीं, बल्कि देश और धर्म के लिए था. संधि के लिए अकबर की तरफ से भेजे गए राजा के साथ उन्होंने इसीलिए भोजन करने से मना कर दिया कि उन्हें देश के प्रति स्वाभिमान से समझौता करना गंवारा नहीं था.

स्वदेश एवं स्वधर्म की लड़ाई में उन्होंने तमाम दुर्ग एवं किले वापस जीतकर सनातन धर्म और भारत का स्वाभिमान बढ़ाया.'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''जब समाज बिखरा हुआ होता है तो सोमनाथ मंदिर टूटता है, अयोध्या में राम मंदिर अपवित्र होता है और जब समाज एकजुट होता है तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता तैयार होता है.'' योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान को नमन करने के लिए हर भारतवासी हल्दीघाटी व मेवाड़ को नमन करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget