एक्सप्लोरर

'देखो उसके बाप ने अभी से अपने बुढ़ापे का सहारा...' घोसी में अरविंद राजभर के प्रचार में बोले सीएम योगी

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अरविंद राजभर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इस चरण में घोसी लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होने वाली है. इस सीट पर मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर एनडीए के उम्मीदवार हैं. उनके समर्थन में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुभासपा का चुनाव चिन्ह छड़ी यानी बुढ़ापे का सहारा छड़ी. देखो उसके बाप ने अभी से अपने बुढ़ापे का सहारा छड़ी अपने पुत्र को पकड़ाया है, ये छड़ी घोसी और मऊ के लिए सहारा बनेगी. साथ ही छड़ी एनडीए का सहारा बनेगी. इसी लिए आपको एक जून को विकास का सहारा बनना है. इसलिए आपको 31 मई तक हर घर जाना है. आपको चार दिनों में चालीस घर जाकर, उन 40 घरों में 150 से 200 वोटर होंगे. उन्हें वोट कराना है. 

Lok Sabha Election 2024: BJP और सपा के रणनीतिकारों की टेंशन, दोनों ओर की खलबली, बन गई अबूझ पहेली

ये नेता थे मौजूद
मुख्यमंत्री जब मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उनके मंच पर अरविंद राजभर के अलावा मंत्री ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी एमएलसी दारा सिंह चौहान भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी जी की नीतियों पर विश्वास है, उनके नेतृत्व पर विश्वास है. गौरतलब है कि सातवें और अंतिम चरण के दौरान पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होने वाली है. इसके लिए चुनाव प्रचार हो रहा है.

बता दें कि घोसी लोकसभा सीट पर इस बार एनडीए गठबंधन के तहत सुभासपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है. जबकि समाजवादी पार्टी ने यहां राजीव राय को अपना उम्मीदवार बनाया है. दूसरी ओर बीएसपी ने भीम राजभर को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर आगामी एक जून को वोट डालें जाएंगे और इसके बाद चार जून को वोटिंग होगी. सुभासपा को गठबंधन के तहत एक मात्र घोसी सीट मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget