एक्सप्लोरर

UP Politics: 'यदि करने की इच्छाशक्ति हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है'- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक सभ्य एवं सुसंस्कृत समाज के लिए अच्छी शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है उत्तम आरोग्य की सुविधा. आज तमाम नई बीमारियों ने जन्म ले लिया है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा केंद्र सेवा के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबन का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं. एक सौ बेड हॉस्पिटल के खुलने से 500 लोगों को रोजगार मिलता है. ऐसा अस्पताल 500 परिवारों की आजीविका का माध्यम बनता है.

सीएम योगी शुक्रवार अपराह्न सिविल लांइस के जजेज कंपाउंड के समीप अन्नपूर्णा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल स्वास्थ्य के उत्तम केंद्र साथ लोंगो के विश्वास और रोजगार का भी बड़ा केंद्र होता है. अस्पताल के निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होता है. यह मेडिकल, पैरामेडिकल व नर्सिंग में अपना करियर बनाने वाले छात्रों व बालिकाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराता है. इससे उनके मन में समाज एवं व्यवस्था के प्रति विश्वास पैदा होता है.

उत्तम आरोग्य की सुविधा- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सभ्य एवं सुसंस्कृत समाज के लिए अच्छी शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है उत्तम आरोग्य की सुविधा. बढ़ती हुई आबादी, व्यस्त दिनचर्या एवं जलवायु परिवर्तन के कारण आज तमाम नई बीमारियों ने जन्म ले लिया है. इन बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अच्छे केंद्र जरूरी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा सरकार के स्तर पर ही सभी सुविधा उपलब्ध हो, यह कठिन कार्य है, लेकिन यदि सरकार, निजी क्षेत्र और धर्मार्थ संस्थाएं मिलकर इस दिशा में प्रयास करते हैं तो इसके परिणाम बहुत अच्छे आते है. उन्होंने कहा कि सरकार के अलावा निजी एवं धर्मार्थ संस्थाओं ने भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए अपना सहयोग सदैव प्रदान किया है. इन संस्थानों ने शिक्षा के अलावा लाखों लोंगो को रोजगार भी उपलब्ध कराया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति भी चाहता है कि उसको अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले. स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार संवेदनशील है. गरीब के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं चलाई हैं. आयुष्मान योजना के तहत 2019 से देश में करोड़ों लोग इस सुविधा से लाभान्वित हुए है. उन्होंने कहा कि आज से सात वर्ष पहले तक पूर्वी उत्तर प्रदेश चिकित्सा के बड़े केंद्र के रूप में सिर्फ में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही था, जो खुद बीमार अवस्था में था.

उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज उच्च चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है. आज गोरखपुर में एम्स भी है जो बेहतरीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है. सीएम योगी ने कहा कि देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती में भी मेडिकल कॉलेज सेवाएं दे रहे हैं. कुशीनगर और महराजगंज और कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज या तो बन गए हैं या बन रहे हैं.

UP News: 'मरीजों के प्रति संवेदना की भावना और सेवा करने का जज्बा होना चाहिए'- सीएम योगी

इच्छाशक्ति से कुछ भी किया जा सकता
सीएम योगी ने कहा कि अन्नपूर्णा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में गोरखपुर को एक नए चिकित्सा केंद्र की सौगात मिली है. इसके लिए उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन और नागरिकों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाये गये है. उनके संचालन के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की भी व्यवस्था प्रबंधन ने की है. इस हॉस्पिटल का निर्माण यह बताता है कि यदि करने की इच्छाशक्ति हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है.

सीएम ने कहा गोरखपुर में 2 हजार से पहले आईसीयू की सुविधा नहीं थी. ब्लड कम्पोनेंट सेपरेटर मशीन नहीं थी. जबकि आज गोरखपुर में एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज जैसे अत्याधुनिक चिकित्सा के केंद्र के साथ ही निजी क्षेत्र के कई मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हैं जो सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget