एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ बोले- सपा-बसपा और कांग्रेस कभी न होने देते राम मंदिर का निर्माण

Yogi on SP-BSP And Congress: योगी ने आतंकवाद को कांग्रेस की देन करार देते हुए कहा कि कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करके सरकार ने अपने वादे पर अमल करके दिखाया है.

CM Yogi Adityanath on Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कहा कि अगर सपा, बसपा या कांग्रेस सत्ता में होतीं तो अयोध्या में राम मंदिर कभी न बनने देतीं. मुख्यमंत्री ने गोंडा जिले में 1132 करोड़ रुपये की 144 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हो चुका है. अगर सपा, बसपा या कांग्रेस सत्ता में होतीं तो मंदिर कभी बनने नहीं देतीं. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, वे आज भगवान राम को अपना बता रहे हैं.

योगी ने आतंकवाद को कांग्रेस की देन करार देते हुए कहा कि कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करके सरकार ने अपने वादे पर अमल करके दिखाया है और सरकार सामूहिक प्रयास के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के शासनकाल में गरीबों को न आवास, न बिजली, न शौचालय और न ही रसोई गैस मिलती थी. उन्होंने कहा कि पहले गोंडा में जो योजनाएं आती थीं वे भ्रष्टाचार की शिकार हो जाती थीं और साल 2017 के पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त थी. उन्होंने कहा कि तब माफिया सत्ता का सुख भोगते थे और होली, दीवाली तथा जन्माष्टमी से पहले कर्फ्यू लग जाता था, मगर भाजपा की सरकार आने के बाद परिवर्तन साफ देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले गोंडा और बलरामपुर दंगों की चपेट में होते थे, लेकिन आज दंगाइयों की सात पीढ़ी भरपाई करते खत्म हो जाएंगी.

योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भाजपा के पाल और बघेल समाज के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए परोक्ष रूप से प्रदेश की पिछली सपा सरकार पर एक बार फिर हमला किया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हमलावर हुए आतंकवादियों और दंगाइयों पर से मुकदमा वापस लेने वाली सरकार दलितों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें फंसाती थी और ऐसे लोग दलित समाज के कभी हितैषी नहीं हो सकते.

योगी ने दलित समाज का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को शासन की योजनाओं और नीतियों से अवगत कराएं और यह बताएं कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के दलितों, वंचितों का विकास करती है और भाजपा में दलित समाज का कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें-

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी का सख्त रुख, पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

UP Election 2022: हिस्सेदारी मोर्चा के सात दल बीजेपी के साथ आए, स्वतंत्र देव सिंह ने ओपी राजभर पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget