एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'पीएम मोदी ने 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना किया पूरा'

Shyama Prasad Mukherjee: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हजरतगंज के पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया. एक बयान में कहा गया कि मुखर्जी की पुण्यतिथि पर एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने ‘कश्मीर को बचाने’ समेत भारत की एकता सुनिश्चित करने के प्रति उनके बलिदान’ की सराहना की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हजरतगंज के पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की अदूरदर्शिता के कारण कश्मीर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी. बयान में आदित्यनाथ के हवाले से कहा गया, ‘‘ऐसी परिस्थितियों में डॉ. मुखर्जी ने देश के लिए एक नारा दिया और जम्मू-कश्मीर के लिए अलग कानून बनाने और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को अलग मान्यता देने का विरोध किया.’’

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए दिया था नारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ के नारे के साथ एक आंदोलन शुरू किया और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था.’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को स्थायी रूप से हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा किया है.’’

गौरतलब है कि 5 अगस्त, 2019 को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, जो पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था. आदित्‍यनाथ ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के देश प्रेम और उनके योगदान का ही नतीजा था कि जैसे ही 1947 में देश आजाद हुआ, तो उन्हें प्रथम उद्योग और खाद्य मंत्री के रूप में भारत की औद्योगिक नीति को निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई.

Opposition Parties Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'हम सब मिलकर...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget