एक्सप्लोरर

'ये हमारा दबंग स्टाइल नहीं बल्कि शराफत का स्टाइल है', कटेंगे तो बंटेंगे बयान पर बोले सीएम योगी

CM Yogi Adityanath ने बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान को विभाजनकारी नहीं बताया, उन्होंने कहा कि हम तो लोगों को एकजुट रहने को कह रहे हैं. देश ग़ुलाम इसलिए हुआ क्योंकि हम जातियों में बंटे थे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी और उसे विभाजनकारी नारा नहीं बताया. उन्होंने कहा कि हम तो सिर्फ लोगों को एकजुट कर रहे हैं और ये बात बताना हमारा दायित्व है. पहले हम जातियों में बंटे थे इसलिए हमारा देश गुलाम हुआ. आज अगर कोई दंगे करने के बारे में सोचेगा तो उसका उपचार भी हमारे पास हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'बंटेंगे तो कटेंगे' विभाजनकारी नारा नहीं था. ये देश गुलाम इसलिए हुआ क्योंकि जातियों में विभाजित था. अगर उन्हें जोड़ने की बात की जा रही है कि बंटो मत, अच्छे के बारे में सोचो कि विकास, विरासत के बारे में सोचो. मुख्यमंत्री ने ये बात न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में कही. 

ये हमारा शराफत का स्टाइल है- योगी
उन्होंने कहा कि ये नारा मैंने यूपी से ही कहा था कि 'बंटेंगे तो कटेंगे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे'. ये बात यहां से कही थी, जिसके बाद चीजें आगे बढ़ीं. सीएम योगी ने सवाल करते हुए कहा कि  इतिहास में करोड़ों हिन्दू काटे नहीं क्या? कश्मीर में लाखों हिन्दू काटे नहीं क्या? हम भूल क्यों जाते हैं. इतिहास वर्तमान का दर्पण होता है और भविष्य की कार्य योजना बनाने का एक माध्यम भी होता है. इसलिए इन बातों को कुरेदा जाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी अगर ये भूल गई होगी तो उसे बताने का ये एक माध्यम है. ये हमें बताना पड़ेगा ये हमारा दायित्व भी है. इससे दंगे कैसे होंगे. अगर दंगे होंगे तो दंगाइयों का उपचार भी है. दंगों से जो डरेगा..जो उनके दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते हैं उनको घुटनों के बल चलने के लिए हम मजबूर करते हैं और ठीक भी करते हैं उनको. ये हमारा दबंग स्टाइल नहीं बल्कि ये शराफत का स्टाइल है.  

सीएम योगी ने इस दौरान महाकुंभ की सफलता को लेकर कहा कि प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए, किसी श्रद्धालु को ये कहते हुए सुना कि उसके साथ लूट हुई है, छेड़छाड़ हुई..किसी व्यापारी से पैसा मांगा गया.. वहां फोर्स को सीमित संख्या में ही थी. आज सामान्य रूप से घटना को अंजाम नहीं दे सकता है. आज प्रदेश की बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करती है. यही डंडा इन बेटियों की सुरक्षा भी करता है और दंगाईयों को ठिकाने भी लगाता है. 

रमजान के बीच यूपी में मुस्लिमों को बीजेपी दे रही पीएम मोदी का गिफ्ट, मायावती बोलीं- ये राजनीतिक स्वार्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget