एक्सप्लोरर

यूपी के पिछड़े इलाकों में विकास की हकीकत परखेगी योगी सरकार, इन अफसरों को दी गई खास जिम्मेदारी

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को जांचने के निर्देश दिए हैं. विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है.

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के पिछड़े इलाकों में विकास की हकीकत अब खुद सरकार की आंखों से परखी जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य के 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों में 30 मई से 1 जून तक विशेष सचिव स्तर के अधिकारी दौरा करेंगे. इन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो अपने-अपने चिन्हित विकास खंड में जाकर सरकारी योजनाओं के जमीनी हालात की जांच करेंगे.

यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि इससे सरकार को पता चलेगा कि जिन योजनाओं की घोषणा की गई थी, उनका लाभ वास्तव में जनता तक पहुंचा या नहीं. नोडल अधिकारी वहां आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों, ग्राम सचिवालयों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और अन्य जरूरी सेवाओं की हालत खुद देखेंगे और रिपोर्ट बनाएंगे.

सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे अधिकारी
इसके पहले, 28 मई को लखनऊ स्थित योजना भवन में इन अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आंकड़ों की व्याख्या, डिजिटल निगरानी और मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम की जानकारी के साथ क्षेत्र में उतरें. इस दौरान वे जिला अधिकारी और सीडीओ के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और प्रगति की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री फेलोशिप से जुड़े युवा भी इस भ्रमण का हिस्सा होंगे, जो वहीं रहकर योजनाओं की निगरानी करते हैं और अपनी रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाते हैं.

गौरतलब है कि मई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 जिलों के 108 विकास खंडों को आकांक्षात्मक क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया था. इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत ढांचे जैसे 50 से अधिक मानकों पर विशेष काम हो रहा है. सरकार की इस पहल को नीति आयोग ने भी सराहा है. आयोग ने जनवरी 2023 में पूरे देश में “राष्ट्रीय आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम” शुरू किया, जिसमें यूपी के 68 विकास खंडों को शामिल किया गया. इनका प्रदर्शन डेल्टा रैंकिंग में लगातार बेहतर रहा है.

मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि कोई भी क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए, यही उनकी प्राथमिकता है. यह निगरानी यात्रा न केवल योजनाओं के असर की जांच है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचे.

'जो अपने पिता का नहीं वो किसी और का कैसे?' अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget