एक्सप्लोरर

लखनऊ: सीएम योगी ने किया 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण, बोले- मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 100 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया. सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोविड बेड की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में स्थापित 100 बेड के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण किया और अस्पताल में रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड बेड की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. आज इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कैंसर संस्थान में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर युक्त 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था की गयी है. यहां आज से कोविड मरीज भर्ती हो सकेंगे.

सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर में कमी आ रही है. स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या पिछले 24 घंटे में संक्रमण के नये मामलों की संख्या से अधिक रही है. उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्टिंग करने वाला राज्य है. उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से गांवों को सुरक्षित रखने के लिए आगामी 5 मई से प्रदेशव्यापी विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान शुरू किया जा रहा है.

लखनऊ: सीएम योगी ने किया 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण, बोले- मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा

"मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा"
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. कोविड मरीजों के इलाज व देखभाल में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप वर्तमान वेतन एवं मानदेय का 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा. प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में जनशक्ति बढ़ाते हुए मेडिकल एवं नर्सिंग के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को मानवता की सेवा का अवसर दे रही है. इस कार्य हेतु उन्हें उचित मानदेय प्रदान किया जाएगा.

इसके अलावा योगी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीम वर्क के साथ आगे बढ़ना होगा. कोविड अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक नियमित राउण्ड लें. सभी निजी एवं सरकारी कोविड अस्पताल में मरीज के परिजनों को दिन में एक बार मरीज के स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में मरीजों तथा उनके परिजनों से पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार होना चाहिए.

वैक्सीन कारगर हथियार- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि सभी जनपदों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर व अन्य जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है. उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन एक कारगर हथियार है. राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम प्रदेश में शुरू किया है. साथ ही, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कार्य भी यथावत जारी है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus in UP: यूपी में कोरोना के 25,858 नए मामले, 352 मरीजों की मौत

अखिलेश ने की पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों से लोगों की मदद करने की अपील, कहा- ये सेवा और सहयोग का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget