एक्सप्लोरर

ईद-उल-अजहा पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, बकरीद को लेकर प्रदेशवासियों को दिया ये संदेश

Bakra Eid 2025: यूपी में ईद-उल-अजहा के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज-पूजा, जुलूस या धार्मिक आयोजन बिना अनुमति के प्रतिबंधित रहेंगे. वहीं धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि परिसर तक सीमित रहेगी.

Eid-ul-Adha 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार सभी को मिल-जुलकर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है. सीएम योगी ने अपने संदेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर सभी को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत करने का आह्वान किया है.

बकरीद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती से आदेश देते हुए कहा है कि इस मौके पर सड़कों को रोककर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है. सीएम योगी ने साफ संदेश देते हुए कहा है कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए, जो कानून-व्यवस्था को बिगाड़ सकती है.

यूपी में बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने भी बकरीद के मद्देनजर अधिकारियों को कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए और किसी भी तरह की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए. यूपी के कई जिलों में संवेदनशील इलाकों में पुलिस की नजर है और बकरीद से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया है. सहारनपुर, संभल, गोंडा जैसे संवेदनशील जिलों में यूपी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बकरीद के त्योहार को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने इन जिलों में गश्त बढ़ा दी है.

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 7 जून से 9 जून तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है. वहीं लाउडस्पीकर के प्रयोग पर सख्त दिशा-निर्देश लागू रहेंगे. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर चलाने की अनुमति नहीं होगी और दिन में भी आवाज सीमा का पालन अनिवार्य होगा.

Input By : आईएएनएस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget