एक्सप्लोरर

हिमालयन राज्यों के सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री रावत, 'हिमालयी राज्यों को मिले ग्रीन बोनस'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 11 हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में भाग लेते हुये कहा कि इन राज्यों को ग्रीन बोनस मिलना चाहिये। रावत ने कहा कि ये सम्मेलन अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

देहरादून, एबीपी गंगा। हिमालयी राज्यों के व्यापक विकास के लिये मसूरी में हिमालयन राज्यों का सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें 11 हिमालयी राज्यों ने सतत विकास पर चर्चा की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस सम्मेलन में दस राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुये। सम्मेलन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं।

इस दौरान सीतारमण ने अपने संबोधन में बॉर्डर माइग्रेशन पर चिंता जताई। उन्‍होंने कहा कि सीमाओं से पलायन रोकना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सीमा क्षेत्रों से पलायन का मतलब है, हमारी आंख और कान बंद होना।

वहीं दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों ने एक मसौदा तैयार कर केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंपा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालयन कॉन्क्लेव हर साल आयोजित किया जाएगा।

हिमालयी राज्यों की बात करें तो इनमें उत्तराखंड, हिमाचल, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल, असम, नागालैंड, सिक्किम व जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget