एक्सप्लोरर

Budget 2023: CM पुष्कर सिंह धामी का दावा- बजट में उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के लिए कई प्रावधान

Union Budget 2023 Reaction: मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में 50 नये पर्यटन स्थल विकसित करने की व्यवस्था की गई है जहां समस्त मूलभूत सुविधाएं विकसित की जायेंगी.

Union Budget 2023 Reaction: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि केंद्रीय बजट (Budget 2023) में उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के लिए खासतौर पर कई प्रावधान किए गए हैं जिनकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है. धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट मजबूत भारत की आधारशिला रखेगा और उसके विश्व गुरु के रूप में उभरने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में 50 नये पर्यटन स्थल विकसित करने की व्यवस्था की गई है जहां समस्त मूलभूत सुविधाएं विकसित की जायेंगी. उन्होंने कहा, इससे हमारे प्रदेश में भी नये पर्यटन स्थल विकसित होंगे जबकि स्वदेश दर्शन योजना से देश के प्रथम गांवों को पर्यटन विकास से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालयों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती, मोटे अनाज को बढावा देना, कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए कोष का गठन, सीमांत गांवों के विकास के लिए योजना आदि बजट में ऐसे कुछ प्रावधान हैं जिनसे न केवल उत्तराखंड बल्कि कई हिमालयी राज्यों को बहुत फायदा होगा.

धामी ने कहा कि केंद्रीय करों में राज्यों का अंश बढ़ने से भी उत्तराखंड को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि इसके ​अलावा, राज्यों को 50 साल के लिए दिया जाने वाला ब्याज मुक्त ऋण एक वर्ष के लिए पुनः विस्तारित किया गया है जो प्रदेश के लिए लाभकारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समावेशी बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में गरीबों और मध्य वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है.

समाज के सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा गया- धामी
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' मंत्र का पूरी तरह से पालन किया गया है और यह वंचितों, आधारभूत ढांचे में निवेश, क्षमता विस्तारण, हरित वृद्धि और युवा शक्ति के लिए समर्पित है. धामी ने कहा, ''यह अमृत काल यानी भारत के स्वर्णिम काल का बजट है. इसमें किसानों और मध्यम वर्ग से लेकर महिलाओं तक समाज के सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा गया है.''

Gopeshwar Mahadev Mandir: इस मंदिर में महिला रूप में विराजे हैं महादेव, राधा-कृष्ण ने भी की गोपी रूप में पूजा

धामी ने कहा, ''बजट में खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले सभी परिवारों को अगले एक साल तक निशुल्क खाद्यान्न की आपूर्ति की व्यवस्था बढ़ाया जाना अति सराहनीय है.'' उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक से बजट मिलेगा जिससे राज्य के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget