एक्सप्लोरर

एक तरफ क्लासरूम तो दूसरी तरफ क्वारंटीन सेंटर, पढ़ें कहां की है ये खबर 

देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में आइटीबीपी का आज भी क्वारंटीन सेंटर बना है. सुबह जब छात्राएं स्कूल पहुंची तो उनके बैठने की व्यवस्था ही नहीं थी. 

Dehradun Quarantine Centre and Classroom: एक तरफ क्लासरूम और दूसरी तरफ क्वारंटीन सेंटर, ये हालात है राजधानी देहरादून के स्कूल की. हम बात राजधानी देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां की कर रहे हैं जहां छात्राएं स्कूल आने के बाद घंटों ग्राउंड में खड़ी रहीं. बालिकाएं क्लासरूम में नहीं जा सकी वजह थी कि उनके स्कूल को कोरोना के बढ़ते मामलों के दौरान क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था और यहां अभी भी आइटीबीपी के कई जवान मौजूद हैं, जो क्वारंटीन किए गए हैं. ऐसे में स्कूल पहुंची तमाम छात्राएं घंटों तक ग्राउंड में ही खड़ी रहीं. आनन-फानन में प्रिंसिपल ने लैब को खुलवाया और छात्राओं को वहां बैठाया गया.

नहीं नजर आई व्यवस्था
एक अगस्त से प्रदेश भर में स्कूल खुलने के बाद छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि, पहले दिन छात्रों की संख्या काफी कम थी. कुछ स्कूलों की संवेदनहीनता इस तरह से नजर आई कि स्कूल खुलने के बावजूद भी स्कूल में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी. 

छात्राएं घंटों तक स्कूल के ग्राउंड में ही खड़ी रहीं
राजधानी देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में आइटीबीपी का आज भी क्वारंटीन सेंटर बना है. सुबह जब छात्राएं स्कूल पहुंची तो उनके बैठने की व्यवस्था ही नहीं थी. लॉक खोलने का वक्त सुबह 9 बजे का था लेकिन सुबह 9:30 बजे तक ना तो प्रिंसिपल पहुंची थी और ना ही अन्य टीचर. 9:30 बजे के बाद जैसे ही छात्राओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो मालूम पड़ा कि स्कूल तो अभी क्वारंटीन सेंटर बना हुआ है. जिन कमरों में बैठकर पढ़ाई की जानी थी उनमें आइटीबीपी जवान क्वारंटीन किए गए हैं. छात्राओं के बैठने की सीटों को बाहर बरामदे में रखा गया है और कमरों के अंदर बेड लगे हैं. क्लास रूम खाली ना होने की वजह से स्कूल पहुंची छात्राएं घंटों तक स्कूल के ग्राउंड में ही खड़ी रहीं.

पहले ही करा दिया गया था अवगत 
जब इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो एक हफ्ते पहले संबंधित अधिकारियों और आईटीबीपी के अधिकारी को इस संबंध में अवगत करा चुकी थी. पहले बताया गया था कि एक अगस्त से स्कूल खुलने जा रहे हैं, तो वे अपने क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था अलग से कर लें. लेकिन, स्कूल खुल गए हैं उसके बावजूद भी यहां क्वारंटीन सेंटर बना है जिस वजह से स्कूल आ रही छात्राओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें:  

यूपी के पूर्व मंत्री करने जा रहे हैं छठी बार शादी ! तीसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget