एक्सप्लोरर

अलीगढ़: दुकान के पास कूड़ा फेंकने से मना करने पर युवक को पीटा, दो पक्षों में हुआ टकराव

अलीगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान के पास युवक द्वारा कूड़ा फेंके जाने की घटना से दो पक्षों में तनाव बढ़ गया. यही नहीं इस मामले में युवक की पिटाई भी कर दी गई, जिससे टकराव की नौबत आ गई.

अलीगढ़: अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के फूल चौराहे पर गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने कूड़ा डालने से मना करने पर दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी. मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण मौके पर तत्काल पुलिस फोर्स पहुंच गई. पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

युवक ने दुकान के पास कूड़ा फेंका

दरअसल फूल चौराहे पर अशोक कुमार वर्मा की ज्वैलर्स की अपनी दुकान है. आज सुबह उनका लड़का संजीव दुकान खोलने के लिए आया. उनकी दुकान के पास में मस्जिद भी है. संजीव जब दुकान खोल रहा था तभी मस्जिद में से एक अब्दुल्ला नाम का युवक आया और उनकी दुकान के पास कूड़ा डालने लगा. इस बात पर संजीव ने एतराज जताया और उसे कूड़ा डालने से मना किया.

मारपीट हुई

अब्दुल्ला को यह बात नागवार गुजरी और आरोप है कि वह अपने साथ मस्जिद में से कुछ लोगों को और ले आया. उसके बाद उन लोगों ने मिलकर संजीव के साथ मारपीट कर दी. क्योंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था तो जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गया. घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है. उधर पीड़ित पक्ष के समर्थन में भी कई लोग इकट्ठा हो गए. पीड़ित संजीव कुमार ने थाना कोतवाली में आरोपी पक्ष के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है. जिस पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है.

एसपी सिटी का बयान

अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि थाना कोतवाली में कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ. इसमें एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की है. इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मुकदमे के आधार पर शीघ्र ही गिरफ्तारी करते हुए इसका विधिक निस्तारण किया जाएगा. अभी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

अलीगढ़: मन्नत पूरी होने पर मुस्लिम परिवार ने अपने घर में बनवाया मंदिर, राम-सीता की मूर्ति स्थापित की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget