एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चित्रकूट में आज से नामांकन शुरू, जानें- किन दलों ने घोषित किया प्रत्याशी और कहां से कौन उतर रहा है मैदान में?

नामांकन पर्चा दाखिल का कार्य सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा. नामांकन 7 फरवरी तक होगा. 8 फरवरी से दाखिल किए गए पर्चो की स्कूटनी की जाएगी. 11 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान के लिए आज से नामांकन शुरू होंगे. चित्रकूट जिले में भी पांचवे चरण में मतदान होना है जिसके लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसे लेकर प्रशासन ने नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है. बता दें कि जनपद चित्रकूट में दो विधान है. चित्रकूट विधानसभा (236) और मानिकपुर (237) विधानसभा का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में होगा. जहां दोनों विधानसभा के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं.

प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश
आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. बता दें कि नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है. नामांकन स्थल पर प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को नामांकन के लिए एंट्री दी जाएगी. नामांकन पर्चा दाखिल का कार्य सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा. नामांकन 7 फरवरी तक होगा. 8 फरवरी से दाखिल किए गए पर्चो की स्कूटनी की जाएगी. 11 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

सपा-बीजेपी ने नहीं घोषित किया प्रत्याशी
चित्रकूट जिले में दोनों विधानसभा के लिए 7,11,000 मतदाता 862 बूथों पर मतदान करेंगे. इसे लेकर प्रशासन मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए तैयारियों में जोर शोर से जुटा हुआ है. राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार जोर-शोर से करने में जुटे हुए हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक दोनों विधानसभा में अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं जबकि कांग्रेस पार्टी ने चित्रकूट विधानसभा से निर्मला भारती और मानिकपुर विधानसभा से रंजना बराती लाल पांडे को प्रत्याशी बनाया है.

बसपा-आप से कौन है चुनावी मैदान में
बहुजन समाज पार्टी ने चित्रकूट विधानसभा से पुष्पेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं मानिकपुर विधानसभा से बलवीर पाल को अपना प्रत्याशी बनाया है. आम आदमी पार्टी ने भी दोनों विधानसभा में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. पार्टी ने चित्रकूट विधानसभा से संतोषी लाल गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं मानिकपुर विधानसभा से अभिनाश त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है. फिलहाल आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी .

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी कांग्रेस दफ्तर में कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर फेंकी स्याही

Union Budget 2022: बजट को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, सरकार से की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget