एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: चित्रकूट में इस मजार पर हिन्दू और मुसलमान दोनों झुकाते हैं सिर, करिश्मे से भरी है इसके पीछे की कहानी

Chitrakoot News: आज हम चित्रकूट की एक ऐसी मजार की कहानी बताने जा रहे हैं जहां हिन्दू और मुसलमान दोनों ही सिर झुकाते हैं. इस मजार के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. 

Wali Shah Data Mazar: भारत अलग-अलग संस्कृतियों और मान्यताओं का देश है. यहां पर कई धर्मों को मानने वाले लोग मिलजुल कर रहते हैं लेकिन आज हम चित्रकूट की एक ऐसी मजार की कहानी बताने जा रहे हैं जहां हिन्दू और मुसलमान दोनों ही सिर झुकाते हैं. हिन्दू जहां खिचड़ी चढ़ाते हैं तो वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग चादर और सिन्नी चढ़ाकर आपसी सदभावना का संदेश देते हैं. इस मजार के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. 
 
मकर संक्रांति पर लगता है मेला
चित्रकूट में हिन्दू और मुसलमानों के बीच एकता का प्रतीक वलीशाह दाता की मजार पर हर साल मकर संक्रांति से तीन दिन के मेले की शुरुआत होती है. यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं. हिन्दू इस मजार पर खिचड़ी चढ़ाते हैं और मुसलमान चादर और सिन्नी चढाते हैं. इस मेले में हर साल भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
 
मजार से जुड़ी हैं बेहद दिलचस्प कहानी
कहते हैं कि करीब 422 साल पहले साईपुर गाँव के पहाड के उत्तर दिशा में धासा मऊ नाम का गांव था. गांव के कुछ दूर बागे नदी बहती थी. इस गांव में एक बार एक सन्त वलीशाह दाता आए और वो यहीं नदी के किनारे कुटिया बनाकर रहने लगे. उनके आशीर्वाद से यहां लोगों की बीमारियां ठीक होने लगी. संत के ज्ञान की बातें और उपदेश से लोगों में भक्ति भावना बढ़ने लगी, जिससे लोग उन्होंने चमत्कारी पुरूष मानने लगे. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बहुत बढ़ने लगी. 
 
संत के श्राप से नदी में समा गई पूरी बारात
एक बार सन्त अपने बगीचे में बैठे थे और ध्यान कर रहे थे. तभी वहाँ से राजा छत्रसाल अपने बेटे की बारात लेकर गुजर रहे थे. बारात आराम करने के लिए कुछ देर के लिए नदी किनारे रुक गई और राजा छत्रसाल परसेटा गांव की नर्तकी को लेने चले गये. उसी समय कुछ सैनिक वलीशाह दाता के बगीचे में आए और उनके शिष्यों से फूल मांगने लगे. जिस पर शिष्यों ने कहा कि सन्त की पूजा के बाद फूल मिलेंगे इस पर राजा के सैनिक नाराज हो गये और जबर्दस्ती फूल तोडने लगे. उन्होंने बगीचे को नष्ट कर दिया. जिसके बाद संत ने नाराज होकर श्राप दे दिया. जिसके बाद पूरी बारात नदी में समा गई.
 
राजा छत्रसाल ने बनवाई है मजार
बाद में जब राजा वापस लौटे तो एक चरवाहे में उन्हें पूरा कहानी सुनाई. ये सुनकर राजा संत के पास पहुंचे और उन्होंने संत के चरणों में गिरकर माफी मांगी, जिसके बाद संत की कृपा से पूरी बारात नदी से बाहर निकल आई. कहते हैं संत ने पहाड़ के ऊपर ही समाधि ले ली थी, जिसके बाद राजा छत्रसाल ने मजार बनाई. तभी से ये हिन्दू-मुस्लिम एकता और आस्था का प्रतीक बन गई. 
 
हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है ये मजार
हर साल मकर संक्रांति पर इस मजार पर तीन दिन का मेला लगता है, जिसमें दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें मांगने के लिए आते हैं. आस्था हैं कि यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाता, सभी की मुरादें पूरी होती हैं. इस साल भी इस मजार पर मकर संक्रांति से मेला शुरू हो गया है. कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने यहां गाइडलाइंस जारी की हैं. मेला कमेटी की ओर से दो टीमें बनाई गई हैं जो समय समय पर हर स्थान में जाकर कोविड-19 की जानकारी देते रहेंगे ताकि ऐसी भयानक बीमारी से अपना बचाव हो सके. 
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget