एक्सप्लोरर

यूपी: सामने आया मुजफ्फरनगर के गोड़िया मठ आश्रम का सच, बच्चों के साथ किया जाता था कुकर्म

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हौरान करने वाला मामला सामने आया है. बच्चों ने गोड़िया मठ आश्रम के महंत पर यौन शोषण और उत्पीड़न करने की बात करते हुए अपने बयान दर्ज कराए है. पीड़ित 10 बच्चे नॉर्थ ईस्ट राज्यों के रहने वाले हैं.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थानाक्षेत्र की तीर्थ नगरी के नाम से विख्यात शुक्रतीर्थ स्थित गोड़िया मठ आश्रम में बुधवार को 1098 पर आई शिकायत पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने आश्रम में छपेमारी करते हुए 8 बच्चो को मुक्त कराया था. 2 बच्चों को आश्रम के लोगों ने मौके से गायब कर दिया था जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बंधन मुक्त कराए गए 8 बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया और मेडिकल परीक्षण कराया. मेडिकल परीक्षण में 4 बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है. इस पूरे घटनाक्रम में जो तथ्य सामने आए हैं वो हैरान करने वाले हैं.

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के पौराणिक स्थल तीर्थ नगरी का है जहां गोड़ीया मठ के महंत भक्ति भूषण गोविंद महाराज का साधु से शैतान बनने का मामला सामने आया है. एक शख्स की शिकायत पर बुधवार को चाइल्ड हेल्थ लाइन की टीम ने मठ पर छापेमारी की थी, जिसमें टीम ने मठ से 8 बच्चों को बंधन मुक्त कराया था. पूछताछ में बच्चों ने आश्रम संचालक भक्ति भूषण गोविंद पर उनसे पढ़ाई के बदले चिनाई का काम करने और पशुओं का चारा जंगल से मंगवाने के साथ-साथ कुकर्म का भी सनसनीखेज आरोप लगाया था. वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में 4 मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है. बच्चों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भोपा पुलिस ने इस मामले में चाईल्ड हेल्प लाइन की सदस्य राखी देवी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा भक्ति भूषण गोविन्द आश्रम संचालक और उसके एक चेले को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

गोड़िया मठ आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले सभी पीड़ित 10 बच्चे नॉर्थ ईस्ट राज्यों के मिजोरम और त्रिपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं गुरुवार को चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था, जहां बच्चों ने आश्रम के महंत पर यौन शोषण और उत्पीड़न करने की बात करते हुए अपने बयान दर्ज कराए थे. इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल आश्रम के संचालक बाबा भक्ति भूषण गोविन्द और उसके चेले के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

यूपी: सामने आया मुजफ्फरनगर के गोड़िया मठ आश्रम का सच, बच्चों के साथ किया जाता था कुकर्म

पुलिस ने इस पूरे मामले पर बच्चों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भोपा थाने में राखी देवी चाइल्ड लाइन की सदस्य की तहरीर पर आश्रम के महंत भक्ति भूषण कुलीन महाराज और एक अन्य के खिलाफ धारा 323, 377, 504 और बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 5F और धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. आश्रम में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

Vikas Dubey Encounter: विकास ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में आजमाए हाथ, बना करोड़ों का मालिक

यूपी: पीएम केयर्स फंड पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget