एक्सप्लोरर

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लाइनें

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज खुल गए हैं। शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में 4:15 पर भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

देहरादून, एबीपी गंगा। भू बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। इसी के साथ अब तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पाएंगे। शुक्रवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठीक ब्रह्म मुहूर्त में 4:15 पर भगवान बद्री विशाल के कपाट खोले गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

कपाट खुलने से पहले भगवान बद्री विशाल के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। इस दौरान जगमगाए रोशनी में भगवान बद्री विशाल का मंदिर मानो स्वर्ग के समान लग रहा था। चारों तरफ लगी हुई रंग- बिरंगे फूल और सरदारों की जय- जयकार से पूरा बद्री विशाल का धाम नारायण की गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह भी देखा गया। सुबह से ही लंबी लंबी कतारों में श्रद्धालु दर्शनों के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन करने के बाद अपनी अपनी मनोकामनाएं भगवान नारायण से मांगी।

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लाइनें

भू बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में इस बार शासन- प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखी है। लोगों में व्यवस्थाओं को देखकर काफी उत्साह भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के बाद लोगों की आजीविका भी इसी से जुड़ी हुई होती है। बद्रीनाथ धाम में लोग व्यापार के साथ-साथ भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए भी पहुंचते हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के अवसर पर लगभग 8000 तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। इस बार तीर्थ यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी देखी गई। इस बार बद्रीनाथ धाम में रहने खाने की कोई समस्या नहीं है और मंदिर समिति तथा जिला प्रशासन चमोली को भी आस है इस बार बद्रीनाथ धाम की यात्रा में तेजी के साथ वृद्धि दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि भू बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट ठीक 4:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देर रात 2:00 बजे से ही बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी और बद्रीनाथ मंदिर के धर्म अधिकारी के साथ वेदपाठियों ने विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की। उसके बाद भगवान बद्री विशाल का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान बद्रीनाथ धाम में सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे। 2018 की बात करें तो इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। ऐसा माना जा रहा है कि देश में चुनाव चल रहे हैं इसी कारण बद्रीनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी देखी गई, लेकिन मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से बद्रीनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चमोली पुलिस ने पुलिस के जवानों के साथ साथ एसडीआरएफ को भी तैनात कर दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget