एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: यमुनोत्री जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं खड़ी हो सकती है मुसीबत

Uttarakhand News: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओ के लिए यमुनोत्री प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. साथ ही इन आदेश का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है.

Char Dham Yatra 2024: यदि आप भी यमुनोत्री धाम यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. यमुनोत्री धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित करने को लेकर विशेष कार्य योजना (एसओपी) जारी की गई है. इसके मुताबिक जानकीचट्टी से यमुनोत्री एवं यमुनोत्री से जानकीचट्टी आने-जाने वाले घोड़े खच्चरों की संख्या अधिकतम 800 निर्धारित की गई है. इसके अलावा घोड़े खच्चर के आवागमन का समय सुबह 04:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

आदेश में कहा गया है कि, घोड़े खच्चरों की संख्या 800 पूर्ण होने के पश्चात खच्चर उसी अनुपात में जानकीचट्टी से भेजे जायेगें, जिस अनुपात में यमुनोत्री से खच्चर वापस आयेगें. प्रत्येक घोड़े खच्चर के प्रस्थान, यात्री के दर्शन और वापसी हेतु कुल 05 घंटे का समय निर्धारित किया जाता है. समयाविधि समाप्त होने की स्थिति में कोई भी घोड़े खच्चर किसी भी दशा में यात्रा मार्ग पर नहीं रहेगा. 

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
यमुनोत्री धाम पहुंचने पर यात्रियों के दर्शन का आदि के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है. अवधि समाप्त होने की स्थिति में घोड़ा/खच्चर संचालक यात्री के बिना वापस लौट आयेगा. डण्डी के आवागमन का समय प्रातः 04:00 बजे से साँय 04:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. डण्डी के लिये आवागमन का समय 06 घंटा निर्धारित किया गया है और 50 के लॉट में छोड़े जायेंगे. एक लॉट के छोड़े जाने के पश्चात दूसरा लॉट 01 घण्टे के अंतराल में रोटेशन अनुसार छोड़ा जायेगा. डण्डी का संचालन बिरला धर्मशाला से किया जायेगा.

श्री यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव से आगे किसी भी दशा में घोड़ा/खच्चर एवं डण्डी को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है. यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चर एवं डण्डी-कण्डी का संचालन तद्नुसार कराये जाने हेतु संबंधित विभाग एवं अधिकारीगण अपने स्तर पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है. प्रशासन की तरफ से यह आदेश 20 मई 2024 को जारी किया गया है. इसके अलावा यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव से आगे किसी भी दशा में घोड़ा / खच्चर एवं डण्डी को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है. आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी. एसओपी जारी के बाद ही यह व्यवस्था लागू कर दी गई है.

ये भी पढे़ं: 'पुलिस बुलाए तो जाना नहीं..पकड़ में भी मत आना', शिवपाल यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget