एक्सप्लोरर

'कुछ मुट्ठीभर जातियों का कब्जा..', चंद्रशेखर आजाद ने किया पीटर नवारो के 'ब्राह्मण' वाले बयान का समर्थन

Chandrashekhar Azad News ने डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो के बयान पर कहा कि इस तथ्य में सच्चाई है कि देश की सत्ता, संसाधन और संपत्ति कुछ मुट्ठीभर जातियों के कब्ज़े में है.

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए टैरिफ के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार नीटर नवारो ने रूस के तेल से भारत के ब्राह्मणों के मुनाफा कमाने की बात कही, जिसे लेकर तेज है. इस पूरे विवाद पर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि इस तथ्य को झुठलाया नहीं जा सकता. 

चंद्रशेखर आजाद ने इस पूरे मामले को भारत की आंतरिक मुद्दा बताते हुए नीटर नवारो के बयान की निंदा की लेकिन इस बात का समर्थन किया की भारत की मात्र एक फ़ीसद आबादी के पास देश की 40 फ़ीसद से ज्यादा की संपत्ति हैं. 

पीटर नवारो के बयान पर बोले चंद्रशेखर

आसपा सांसद ने एक्स पर लिखा- देश का एक जिम्मेदार नागरिक, और देश की सबसे बड़ी पंचायत का सदस्य होने के नाते मैं भारत की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा करता हूं. लेकिन तथ्य और सच्चाई को भी नहीं झुठलाया जा सकता की आज़ादी के 75 साल बाद भी देश की सत्ता, संसाधन और संपत्ति कुछ मुट्ठीभर जातियों के कब्ज़े में है.

एक रिपोर्ट बताती है कि भारत की मात्र 1% आबादी के पास देश की 40.1%, जबकि महज 10% लोगों के पास 77% राष्ट्रीय संपत्ति है, जबकि नीचे 60% का हिस्सा केवल 4.8% है. इसलिए देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई में भी जाति का विभेद साफ दिखाई देता है.

दलित, आदिवासी (SC/ST), पिछड़े वर्ग (OBC) और धार्मिक अल्पसंख्यक आज भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेले गए हैं. यही असमानता भारत की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है और यही बाहरी ताक़तों को हमारे समाज पर सवाल उठाने का मौका देती है.' 

आसपा सांसद ने दिए तीन सुझाव

उन्होंने आगे कहा- 'अगर हम सचमुच भारत को मजबूत और संप्रभु बनाना चाहते हैं, तो पहले अपने घर की इस सड़ी हुई व्यवस्था को बदलना होगा. इसके लिए तीन कदम अनिवार्य हैं:

1. जातिगत जनगणना – ताकि असली तस्वीर सामने आए कि देश के संसाधनों पर वास्तव में किन लोगों का कब्जा है? 
2. निजी क्षेत्र में आरक्षण – ताकि अवसर सिर्फ ऊँच वर्ग की जागीर न रहें।
3. आर्थिक न्याय–ताकि संसाधनों पर समान अधिकार सुनिश्चित हो सके।

तभी बनेगा एक समानता वाला भारत, जहाँ जातिगत विषमता न तो विदेशी ताक़तों के लिए मुद्दा बनेगी और न ही बाबा साहेब के संविधानिक भारत की छवि धूमिल होगी. बाबा साहब का यह संदेश मेरे लिए पत्थर की लकीर की तरह है. हम सबसे पहले और सबसे आखिर में भारतीय हैं.'

मथुरा में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, कहा- मंदिरों और मस्जिदों में बजे राष्ट्रगीत, तब पता चलेगा कौन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget