एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या यूपी में BSP के लिए बड़ा खतरा हैं चंद्रशेखर आजाद? प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दिया जवाब

UP News: चंद्रशेखर आजाद बीएसपी के लिए कहीं खतरा तो नहीं, इसके जवाब में विश्वनाथ पाल ने कहा कि कुछ लोग बीएसपी का विकल्प बनने का प्रयास करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में चार बार सत्ता में रहने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) इन दिनों संघर्षों का सामना कर रही है. विधानसभा चुनाव में महज एक सीट पर सिमटी बीएसपी ने अब अपने संगठन में बदलाव किया है. पार्टी अति पिछड़े समाज से आने वाले विश्वनाथ पाल को प्रदेश की बागडोर सौंपकर राज्य में कुछ नया करने की रणनीति बनाने में जुटी है. विश्वनाथ पाल (Vishwanath Pal) का मानना है कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है. नौजवान तेजी के साथ बीएसपी से जुड़ रहा है.

विश्वनाथ पाल ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं में उत्साह आ जाता है, तो पार्टी अपने आप मजबूत हो जाती है. यह पूछने पर कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की संख्या बहुत है, बीएसपी इन्हें जोड़ने के लिए क्या कर रही है, पाल ने कहा कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी की हर कमेटी में 50 फीसद युवा रखे जा रहे हैं. बूथ से लेकर सेक्टर तक हर कमेटी में इस बात का ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि इससे नौजवान बड़ी संख्या में बीएसपी से जुड़ रहे हैं.

पश्चिमी यूपी में एक नौजवान नेता चंद्रशेखर आजाद बीएसपी के लिए कहीं खतरा तो नहीं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीएसपी का विकल्प बनने का प्रयास करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते. ऐसे लोग पार्टी तो बनाते हैं, वो बाबा साहब के मिशन की बात भी करते हैं, लेकिन बाद में कहीं सेट हो जाते हैं. ऐसे ही एक नेता थे उदितराज. उन्होंने अपनी पार्टी बनाई. इसके बाद भाजपा से दिल्ली में चुनाव लड़कर सांसद बने. बीएसपी ने लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार दिलाया. चंद्रशेखर और उदितराज जैसे लोग एक तरफ कांशीराम के मिशन की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी को खत्म करने की साजिश भी करते हैं. ऐसे लोगो को समाज अब अच्छी तरह से समझ चुका है.

बीएसपी ने यूपी में कई बार अपने दम पर हुकूमत की है- विश्वनाथ पाल
बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें धोखा मिला है. वहीं बीएसपी की सरकार में नौजवानों को काफी नौकरियों दी गई थीं. आज कल नौकरी नहीं है. संविदा और एनजीओ के माध्यम से नौजवानों को नौकरी देकर जगह भरी जा रही है. निजी रोजगार में आरक्षण की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में आरक्षण और बिना आरक्षण वाले युवाओं को विश्वास है कि बहन जी आयेंगी, तो उन्हें नौकरी मिल सकती है.

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, अब सपा और BSP ने क्यों खोल दिया मोर्चा?

लोकसभा चुनाव में बीएसपी की सत्ताधारी दल से लड़ने की क्या रणनीति होगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बीएसपी ने यूपी में कई बार अपने दम पर हुकूमत की है. हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया गया था. अब उनका हौसला एक बार फिर बढ़ा है. ऐसे में अब हमें कोई दिक्कत नहीं होगी. कार्यकर्ताओं के उत्साह से हमें सफलता अवश्य मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget