एक्सप्लोरर

Champawat By-Election: चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, 31 मई को मतदान

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार आज थम गया. चंपावत विधानसभा में चुनाव 31 मई को होगा. बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

Champawat By-Election 2022 : उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार समाप्त हो गया. इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है.आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया.

वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा के अतिरिक्त मतदाताओं से सीधे संपर्क किया और उनसे मतदान की अपील की. उन्होंने कहा, 'मेरा सभी से निवेदन है कि मतदान के दिन को उत्सव दिवस के रूप में मनाएं और सौ फीसदी मतदान करें.' धामी के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अन्य नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रचार किया.

हरीश रावत ने संभाली कांग्रेस प्रत्याशी की कमान
कांग्रेस प्रत्याशी गहतोड़ी के चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाली, जिन्होंने पदयात्राएं और जनसभाओं के अलावा लोगों से सीधे संपर्क भी किया. फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन धामी स्वयं खटीमा से हार गए थे. 'उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार' के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने एक बार फिर धामी को ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाया.

Mussoorie News: बीजेपी महिला मोर्चा ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लोगों को दिए ये सुझाव

सीएम ने किया था 23 मार्च का किया था शपथ ग्रहण
हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से छह माह के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए वह चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे हैं. धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. इससे पहले, धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को विधानसभा की अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था. चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतगणना तीन जून को होगी.

यह भी पढ़ें-

Rudraprayag News: सैनिक स्कूल का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, दी ये बड़ी चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget