एक्सप्लोरर

Joshimath Landslide: अब तक 863 मकानों में आई दरार, 181 भवन असुरक्षित घोषित- जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट

Joshimath: जोशीमठ में प्रभावित हुए 1200 से अधिक लोगों की नियमित रूप से मेडिकल टीम जांच कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने ऐसे घरों का चुुनाव किया है जहां प्रभावित लोगों को रखा जा सके.

Joshimath News: जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव (Landslide) को लेकर चमोली (Chamoli) के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (District Disaster Management Authority) ने नियमित रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 863 भवन प्रभावित हुए हैं जिनमें दरारें मिली हैं. इसमें से 181 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है. सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा अबतक 250 परिवारों के 902 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है. जबकि 39 परिवारों के 69 सदस्य अपने रिश्तेदारों या किराए पर चले गए हैं.

जिला प्रशासन ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में रहने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 91 स्थानों में 661 कक्षों को चिह्नित किया है. जिसमें 2957 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है. वहीं नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चुना है जिसमें कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा. राहत कार्यों के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 623 प्रभावितों को 400.27 लाख रुपये की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है. प्रभावितों को अबतक 992 खाद्यान किट, 1183 कंबल,1298 लीटर दूध, 136 हीटर/ब्लोवर, 140 डेली यूज किट, 48 जोडी जूते, 150 थर्मल वियर, 175 हॉट वाटर बॉटल, 656 टोपी, 280 मौजे, 250 शाल, 259 इलेक्ट्रिक केटल और 1370 अन्य सामग्री पैकेट का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है.

1223 लोगों को हो रही नियमित मेडिकल जांच

स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से 1223 से अधिक लोगों का परीक्षण करा रहा है. प्रभावित क्षेत्रों में 102 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और 150 पशु चारा बैग बांटा गया है. जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 और 34 का इस्तेमाल करते हुए नगर क्षेत्र की वार्ड संख्या 1, 4, 5 और 7 के अंतर्गत आने वाले अधिकांश क्षेत्रों को असुरक्षित घोषित किया गया है. इन वार्डों को खाली करवाया गया है. शीतलहर को देखते हुए नगरपालिका जोशीमठ क्षेत्र अंतर्गत 20 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य से मंत्री अनिल राजभर ने पूछा- 'चर्चा में बने रहने के लिए क्या तोड़ देंगे सारी मर्यादा?'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget