एक्सप्लोरर

चमोली प्राकृतिक आपदा के जख्म, 16 घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद बची जिंदगी, परिवार छिना

Chamoli News: नंदा नगर की आपदा में मलबे में दबे कुंवर सिंह जो लगभग 16 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकल लिया गय है, लेकिन उनका घर और परिवार दोनों इस आपदा छिन गया है.

उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा ने कुछ ही घंटों में कई परिवारों को बहुत गहरा जख्म दिया है. ग्रामीण कुंवर सिंह को तो सुरक्षित मलबे से लगभग 16 घंटे के बाद निकाल लिया गया, लेकिन इस आपदा ने उनका परिवार छीन लिया है. आपदा में कुंवर सिंह के दो जुड़वा बच्चों और उनकी पत्नी की जान चली गई. कुंवर सिंह की जिंदगी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने बचा ली.

जानकारी के मुताबिक, नंदा नगर की आपदा में मलबे में दबे कुंवर सिंह जो लगभग 16 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन उनके परिवार को बचाया नहीं जा सका. उनकी पत्नी और दो जुड़वा बच्चे इस आपदा की भेंट चढ़ गए. कुंवर सिंह ने जैसे-तैसे मजदूरी करके अपने इस घर को बनाया था. उसे क्या मालूम था कि इस आपदा में उसका घर और परिवार दोनों ही तबाह हो जाएगा.

आपदा आई और सबकुछ तबाह कर गई

बताया गया कि कुंवर सिंह के दोनों बच्चे विकास और विशाल जिनकी उम्र लगभग 10 साल है और सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते थे. बृहस्पतिवार तड़के पूरा परिवार घर में सो रहा था, तभी आपदा आई और पूरा घर मलबे में दब गया. सुबह जब राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ तो मकान से मलबा हटाने पर बचाव कर्मियों को एक घर से किसी की आवाज सुनाई दी. 

मलबे में दबा था कुंवर सिंह का आधा शरीर

इसके बाद जब उन्होंने रोशनदान से कमरे में देखा तो कुंवर सिंह के अंदर होने का पता चला. रेस्क्यू टीम ने तेजी से उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया. शाम करीब 6:00 बजे कुंवर सिंह को बाहर निकाल लिया गया. कमरे में कुंवर सिंह का आधा शरीर मलबे में दबा हुआ था, चेहरे पर मिट्टी जमा थी लेकिन रोशनदान से उन्हें सांस लेने में मदद मिलती रही. कुंवर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनकी पत्नी कांति देवी सहित दोनों बेटे मलबे में दबे हुए पाए गए जिससे तीनों की ही मौत हो चुकी है.

आपदा ने तबाह की पूरी जिंदगी- कुंवर सिंह

कुंवर सिंह का कहना है कि इस आपदा ने उनकी पूरी जिंदगी तबाह करके रख दी है. उन्होंने मेहनत मजदूरी करके इस घर को बनाया था और इस घर में अपने परिवार के साथ रहते थे. 'अब ना तो घर बचा है और ना ही परिवार.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget