एक्सप्लोरर

हिंदू महासभा के लीडर अशोक पांडे पर मुकदमा दर्ज, भड़काऊ बयानबाजी का आरोप

हिंदूमहासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, उन पर यह मुकदमा पिछले दिनों हुए बवाल के आरोप में एक खास समुदाय के लोगों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में किया गया है।

एबीपी गंगा, अलीगढ़। हिंदूमहासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, उन पर यह मुकदमा पिछले दिनों हुए बवाल के आरोप में एक खास समुदाय के लोगों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में किया गया है। पुलिस का आरोप है कि अशोक पांडे ने भड़काऊ बयानबाजी की है, जिससे कि माहौल खराब हो सकता था। वहीं, अशोक पांडे ने इस केस को गलत बताया है।

दरअसल, 1 मार्च को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सीएए-एनआरसी के विरोध के चलते हिंदू समाज के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के विरोध में खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इस पत्र को अपर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के रूप में भी सौंपा गया। अशोक पांडे ने उस दिन कहा था कि देश में पिछले 3 महीने से जो हालात बने हुए हैं, अराजकता का माहौल है, इसमें एक तरफ वह समाज है, जो जनसंख्या के आधार पर पूरे देश में गुंडागर्दी फैला रहा है। जो कि अपनी जायज नाजायज मांगों को अराजकता के माध्यम से मनवा रहा है। दूसरी तरफ हिंदू समाज है, जो सहनशीलता का परिचय दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हिंदू समाज का दमन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मांग की कि इस तरह की कार्यवाही को प्रशासन की तरफ से रोका जाए।

वहीं, मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर अशोक पांडे ने कहा कि ये बहुत बड़ी विडंबना है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पूरी तरह से सहिष्णु है। CAA के समर्थन में सरकार के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं लेकिन सरकार ने हिंदू समाज के लोगों पर मुकदमा लिखना चालू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में फिर से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी से भी मिलेंगे।

वहीं, एसएसपी अलीगढ़ ने बताया कि थानाध्यक्ष ने अपनी बीट सूचना और मीडिया की रिपोर्टों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। अगर अशोक पांडे ने भड़काऊ शब्द बोले होंगे तो जांच करवाई जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget