एक्सप्लोरर

प्रयागराज में कैब ड्राइवर का बेरहमी से कत्ल, हत्या के बाद लाश को तेजाब से जलाया

प्रयागराज में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने कत्ल करने के बाद लाश को तेजाब से जला दिया है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। प्रयागराज में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले कातिलों ने कैब बुक कराई इसके बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर पहचान छुपाने के लिए लाश पर तेजाब डाल दिया। मृतक की लाश शहर से 20 किलोमीटर दूर सराय इनायत में सुनसान इलाके में मिली है और वैगनआर कार धूमनगंज इलाके में मिली। मृतक कैंट थाने के म्योरबाद इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक की अधजली लाश और कार बरामद कर हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। कैब को स्टेशन से निखिल सिंह के नाम से बुक कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मंसूर की लाश को लेकर परिजन अपने गांव ले गए।

प्रयागराज के कैंट थाना इलाके के म्योराबाद का रहने वाला मंसूर हसन ओला कंपनी में अपनी वैगनआर कार चलाता था। वह अचानक दो दिन पहले कार सहित गायब हो गया और मंगलवार को उसकी क्षत विक्षत लाश शहर से 20 किलोमीटर दूर सराय इनायत थाना क्षेत्र में मिली तो सनसनी मच गई और उसकी कार को ट्रेस किया गया तो कार धूमनगंज इलाके में खड़ी मिली।

दरअसल 11/ 12 मई को रात में इलाहाबाद स्टेशन से मोहनलाल गंज के लिए ओला एप के जरिये निखिल सिंह नाम के युवक ने बुक कराया था और तब से ये गायब था, घर वालो ने मंसूर हसन की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाने में लिखवा दी, लेकिन मंगलवार सुबह मंसूर की लाश शहर से 20 किलोमीटर दूर सराय इनायत में सुनसान जगह पर मिली।

मंसूर को हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। पहले तो उसकी जान ली उसके बाद पहचान छुपाने के लिए उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया , उसके शरीर के कई पार्ट्स भी गायब थे, फिलहाल इतनी बेरहमी से मंसूर का कत्ल क्यों किया गया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अब हर एंगिल से हत्या की वजह जानने की कोशिश में लगी हुई है, और हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget