एक्सप्लोरर

Aligarh: बुलंदशहर के डाक अधीक्षक ने अलीगढ़ में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, विजिलेंस की टीम ने कल की थे रेड

Aligarh News: बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में तैनात डाक अधीक्षक ने अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा विहार स्थित अपने घर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच कर रही है.

Aligarh Latest News: बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में तैनात डाक अधीक्षक ने अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा विहार स्थित अपने घर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक डाक अधीक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने डाक अधीक्षक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें मृतक ने कुछ लोगों के ऊपर परेशान करने का आरोप लगाया है. डाक अधीक्षक के सुसाइड करने के पीछे बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम बीती शाम को बुलंदशहर स्थित प्रधान डाकघर में छापेमारी के लिए गई थी. यहां विजिलेंस की टीम करोड़ों रुपये के गबन के मामले की जांच कर रही है.

विजिलेंस की टीम कर रही गबन की जांच
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में रहने वाले त्रिभुवन प्रताप सिंह बुलंदशहर स्थित प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक के पद पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि देर शाम को विजिलेंस की टीम ने करोड़ों रुपये के गबन के मामले में डाकघर पहुंचकर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी थी.

इसके बाद से ही डाक अधीक्षक तनाव में थे. जब वह शाम को डाकघर से वापस अलीगढ़ सुरक्षा विहार स्थित अपने घर पहुंचे, तो यहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. डाक अधीक्षक के आत्महत्या करने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही थाना बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक डाक अधीक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच 
मृतक डाक अधीक्षक के भाई ने आरोप लगाया है कि त्रिभुवन प्रताप सिंह को कुछ लोग पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे, जिसकी वजह से वह तनाव में थे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

मामले पर सीओ बन्नादेवी आर के सिसोदिया ने बताया कि 21 अगस्त को समय सुबह 9:30 बजे सुबह थाना बन्ना देवी क्षेत्र का एक प्रकरण प्रकाश में आया, जिसमें एक व्यक्ति की ओर से स्वयं को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई. मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा पहुंचकर मृतक के शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. तथ्यों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: कोलकाता की घटना के खिलाफ विरोध में उतरे कानपुर के युवा, हाथों पर बनवाया 'जस्टिस' का टैटू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget