एक्सप्लोरर

Budget 2023: विपक्षी दलों ने आखिर क्यों नहीं की बजट की तारीफ? योगी के कैबिनेट मंत्री ने बताई वजह

Budget 2023 Reaction: केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि ये सर्वोत्तम, सर्वहितकारी और सभी के हित का बजट है. इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर भी निशाना साधा.

Budget 2023 Reaction: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्णकालिक बजट आज पेश हो गया है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने इसे अमृतकाल का पहला बजट बताया है तो वहीं दूसरी तरफ विरोधी दल बजट को निराशाजनक बताकर हमला बोल रहे हैं. इस बीच योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और विरोधियों के हमलाें का जवाब दिया. धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग महलों में रहने वाले लोग है इन्हें गरीब की क्या जरूरते हैं इसकी जानकारी नहीं है.

केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि ये सर्वोत्तम, सर्वहितकारी और सभी के हित का बजट है. वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग महलों में रहने वाले लोग है इन्हें गरीब की जरुरतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को इसका अंदाजा नहीं है इसलिए वो बजट की तारीफ नहीं करेंगे.

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान रामचरितमानस और शूद्र को लेकर हो रही राजनीति को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. धर्मपाल सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं. इनकी प्राथमिकता है कि मुस्लिम वोट कैसे प्राप्त करें. इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि ये जनहित का बजट है. जहां विश्व में आर्थिक मंदी चल रही है, वहीं भारत आर्थिक मंदी से ऊपर बढ़ रहा है. भारत आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है. 

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को लेकर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, "भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी. भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है. किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है." 

ये भी पढ़ें-

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस विवाद पर क्यों खामोश हैं अखिलेश यादव के बड़े सहयोगी? पढ़े यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget