एक्सप्लोरर

LokSabha Election 2019: उत्तर प्रदेश में बुआ बबुआ Gone...मोदी मैजिक ON

उत्तर प्रदेश के नतीजों ने सपा-बसपा गठबंधन के सभी समीकरणों को हवा कर दिया है। भाजपा ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुये 59 सीटों पर बढ़त बना ली है। गठबंधन 22 सीटों पर ही टिका है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजों में एक बार फिर मोद सरकार बनने की बात कही गयी थी। गुरुवार को आये असल नतीजों के रुझानों ने एग्जिट पोल पर अपनी मुहर लगा दी। भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये तकरीबन हर राज्य में विपक्ष के हौसले पस्त कर दिये। यही नहीं 2014 के मुकाबले एनडीए और उनके सहयोगी दल प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रहे हैं। देश की सियासत में उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम रही है। 80 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को रोकने के लिए विरोधी दल लामबंद हुये। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने गठबंधन बनाया। लेकिन मोदी के जादू के आगे यह गठबंधन कोई करिश्मा नहीं कर पाया।

बुआ-बबुआ की जोड़ी रही बेअसर

रुझानों की बात करें तो सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा 59 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गठबंधन 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुये हैं। कांग्रेस की स्थिति और दयनीय है, वह एक सीट पर आगे है। कांग्रेस की नींद उड़ानेवाली खबर अमेठी से आ सकती है। राहुल गांधी इस सीट से पीछे चल रहे हैं। पूरे हालात का आंकलन किया जाये तो गठबंधन भाजपा को किसी भी तरह की चुनौती नहीं दे पाया। यह बात अलग है कि 2014 में 71 सीटें जीतनेवाली भाजपा कुछ पहले ही रुक जाये। लेकिन ये नुकसान उतना नहीं है जितना कि एग्जिट पोल दिखा रहे हैं।

LokSabha Election 2019: उत्तर प्रदेश में बुआ बबुआ Gone...मोदी मैजिक ON

दलित, मुस्लिम और यादव वोट की अंकगणित का हिसाब लगाकर उतरे सपा-बसपा ने सियासी पंडितों की थ्योरी को दरकिनार किया। बुआ-बबुआ की इस जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। 25 साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर इन दलों ने गलबहियां की। सूबे के हर हिस्से में एक साथ रैलियां कीं।

LokSabha Election 2019: उत्तर प्रदेश में बुआ बबुआ Gone...मोदी मैजिक ON

यही नहीं मैंनपुरी में एक मंच से मुलायम सिंह यादव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने वोट तक मांगा। लेकिन राजनीति में सभी समीकरणों को खत्म करते हुये मोदी की सुनामी से विपक्ष हैरान रह गया है। यूपी में स्टार प्रचारक राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं और हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरे बने।

LokSabha Election 2019: उत्तर प्रदेश में बुआ बबुआ Gone...मोदी मैजिक ON

गठबंधन पर योगी ने साधा था निशाना

यूपी के इस गठबंधन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव के दौरान निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन 23 मई तक भी नहीं टिकने वाला है। 23 मई से पहले ही इनके कार्यकर्ता एक-दूसरे से ही लड़ने और भिड़ने लगेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने अग्रेंजी अखबार इंटरव्यू में कहा कि उत्तर प्रदेश का गठबंधन लोकसभा चुनाव के नतीजे यानी 23 मई से पहले ही खत्म हो और जाएगा। सपा-बसपा के काडर एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाएंगे। इंतजार कीजिए और देखते रहिए कैसे बुआ (मायावती) और बबुआ (अखिलेश) एक-दूसरे पर हमला करेंगे। मुझे तो लगता है कि मुझे अपने कानून प्रशासन को इस बात का निर्देश देना पड़ेगा कि इनको नियंत्रित करें और खून खराबा रोकें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget