एक्सप्लोरर

UP News: अफजाल अंसारी की BJP को चेतावनी- 'जब तक सरकार है कोशिश कर लो, फिर एक-एक चीज वापस लूंगा'

Ghazipur News: गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने ईडी और कुर्की की कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज आपकी सरकार है कोशिश कर लो, फिर एक-एक का हिसाब होगा.

Ghazipur News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के भाई और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी (AFzal Ansari) ने ईडी (ED) और कुर्की की कार्रवाई को लेकर योगी सरकार (Yogi Adityanath) पर निशाना साधा है. अफजाल अंसारी ने कहा कि मैं इनकी कार्रवाई से डरने वाला नहीं हूं. इन आक्रमण को झेल लूंगा. इनका अरमान है कि मैं घुटना टेक लूंगा लेकिन मैं इनसे डरने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि आज आपकी सरकार है कोशिश कर लो, लेकिन उसके बाद एक-एक का हिसाब होगा और एक-एक चीज वापस ले लेंगे.

अफजाल अंसारी का सरकार पर निशाना

अफजाल अंसारी ने ये बात रविवार को सदर विधानसभा में पीएमजीएसवाई (PMGSY) योजना के तहत बनी तीन सड़कों को लोकार्पण करते हुए कही. इस दौरान वो बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे और खूब भड़ास निकाली. अफजाल ने कहा कि "सत्ता के नशा में आप विरोधी नेताओं को सता रहे हो, चाहे वह महाराष्ट्र में हो, बंगाल में हो, दिल्ली में हो या गाजीपुर में खुद अफजाल अंसारी हो." उन्होंने भोजपुरिया अंदाज में कहा कि "तोप के मुंह पर हम ही हैं और देह गोला... देह गोला... हमको मरा जा रहा है. देखिए गोला खत्म होता है या हम खत्म होते हैं. मैं कह दिया हूं कि दूसरी मिट्टी का बना हूं. जहां भी गरीब पर अत्याचार होगा आधी रात को उसका आंसू पोछने का काम करूंगा."

ईडी और कुर्की की कार्रवाई पर निकाली भड़ास
अफजाल ने कहा कि "बिल्डिंग, मकान, खेती, आधुनिक संसाधन ये लोगों का हिस्सा हो सकता है. लेकिन अफजल अंसारी का नहीं है. तुम खुश हो लो कि अफजाल अंसारी को कुर्की करके कंगाल कर दिया. मेरी असली पूंजी है गाजीपुर की गरीब जनता है, जिसको कोई सरकार कुर्क नहीं कर सकती. तुम्हारे बड़े बड़े सूरमा आए और पंजा लड़ाए और गए और फिर समय 24 में आएगा और ऐसी रचना होगी कि पूरे पूर्वांचल में 2024 के चुनाव में निल करा दूंगा. इसी की बेचैनी में मुझे पस्त करने की कोशिश की जा रही है."

मैं घुटने नहीं टेकने वाला हूं- अफजाल

अफजाल ने कहा कि "ये सारे आक्रमण मैं झेल लूंगा. इनका अरमान है कि मैं घुटना टेक लूंगा, लेकिन जीवन में ये पूरा होने वाला नहीं है. बुजदिल रोज जन्म लेता है और मर जाता है और हम वसूल वाले लोग हैं और इन से डरने वाले नहीं हैं. इस सारी कार्रवाई में संविधान के अनुसार लड़ाई लडूंगा. जब तक आप की सरकार है कोशिश कर लो लेकिन उसके बाद एक एक का हिसाब होगा और एक एक चीज हम लौटा लेंगे." ईडी की छापेमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ऊपर मूषक चढ़ा दे रहे हैं तो हम क्या हैं. ईडी की 14 घंटे की कार्रवाई में कुछ भी नहीं मिला. 

UP News: मुख्तार अंसारी के फरार MLA बेटे की तलाश में लखनऊ पुलिस की दबिश, कई राज्यों में चल रही छापेमारी

अफजाल बोले-कार्रवाई से फर्क नहीं पड़ता

अफजाल ने कहा कि जमीदार खानदान से हूं. बाप-दादा ने बनाया था. 5 बार विधायक रहा, दो बार सांसद रहा हूं, तनख्वाह भी मिलती है. पेंशन भी मिलता है हमारी सैकड़ों दुकान हैं बाजार में. उसका किराया भी मिलता है. तुम क्या सड़क का कंगाल समझते हो. न गलत हैं न गलत था और जब गलत है नहीं है तो हमारे यहां से गलत कुछ मिल भी नहीं सकता.

अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार जो भी कर रही है उस पर उनको कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि सरकार पावर में है और सत्ता के नशे में चूर है. उनके ऊपर जो भी आरोप और कार्रवाई हो रही हैं उसमें वह कोई अकेले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे सच के साथ हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं और आने वाला लोकसभा चुनाव तय करेगा कि जो सरकार उनके ऊपर कार्यवाही कर रही है वह कितनी सही है और कितनी गलत है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार, कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget