एक्सप्लोरर

मथुरा में सतीश चंद्र मिश्र बोले, बीएसपी ने ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने का काम किया

मथुरा में बीएसपी का प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया. यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर वार किया. साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों से एकजुट होने की अपील की.

Satish Chandra Mishra in Mathura: मथुरा के गोवर्धन में बीएसपी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने अपनी बात कही. सम्मेलन में पहुंचने से पहले वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की. ब्राह्मणों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर में बसपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन कर रही है. गोवर्धन के गिरवर निकुंज में ब्राह्मणों को बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने संबोधित किया. ब्रज में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र दो दिन के लिए ब्रज क्षेत्र में डेरा डाले हैं. बसपा प्रदेशभर में प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी आयोजित कर रही है, इसकी कमान सतीश चंद्र ही संभाल रहे हैं.

बसपा महासचिव ने की अपील

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. वहीं, बसपा ब्राह्मणों को एक करने के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन कर रही है. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि, आगामी चुनावों में दलित और ब्राह्मणों को एकजुट होकर भाजपा सरकार को खत्म करने का आह्वान किया.

बिकरू कांड का जिक्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि, इस सरकार में ब्राह्मणों और दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. सरकार ब्राह्मणों को डरा धमका कर देश से भगाने का प्रयास कर रही है. बिकरू कांड में सरकार का चेहरा उजागर हो गया था. ब्राह्मण और दलित विरोधी सरकार प्रदेश में चल रही है. पूरे प्रदेश में जगह-जगह ब्राह्मण और दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं. बिकरु कांड को आपने देखा होगा, क्योंकि वहां पर ना कोई अदालत थी, ना कोई कानून, सीधे गोली मारकर फैसला हुआ, और उसमें वह भी आसपास के इलाकों से प्रतिष्ठित ब्राह्मण थे, जिन्हें उस में नामजद किया गया. खुशी दुबे के हाथ में तो मेहंदी तक नहीं छूटी थी, उसे भी घटना में संलिप्त दिखा दिया. उसे बेवजह एक साल से बंद कर रखा है. उस पर 45 बंदी लड़कियों को धमकाने का भी गंभीर आरोप लगा दिया. लगातार बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है ,आज ब्राह्मण समझ गया है.

ब्राह्मणों को बीएसपी ने आगे बढ़ाने का काम किया

2007 से 2012 की सरकार याद करिए, बहन जी ने ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने का काम किया था. उनका उदाहरण मैं खुद हूं, आज 13फीसदी हैं आप, एक हो जाइए ,आप भगवान परशुराम के वंशज हैं ,एक भी अत्याचारी रोक नहीं पायेगा. बहन जी पर बीजेपी ने झूठे मुकदमे फंसाकर उन्हें डरा धमकाने का काम किया ,लेकिन कुछ नहीं हुआ. बसपा ने ब्राह्मणों को हिस्सेदारी के हिसाब से टिकट देने का काम किया.

ब्राह्मण समाज में हमेशा बसपा का साथ रहा है, और बसपा ने उन्हें सम्मान देने का काम किया है. आज भी बसपा के वरिष्ठ पदों पर ब्राह्मण हैं ,ब्राह्मणों से जुड़े धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और बसपा सरकार ने काम किया था.

बीजेपी पर जमकर बरसे

वहीं, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी ब्राह्मणों और जनता के सामने रखा. जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं, वह अपना धर्म बताएं ,जब मैं अयोध्या में गया था तब बीजेपी ने तमाम सवाल खड़े कर दिए थे. क्या केवल भाजपा के लोग अयोध्या जा सकते हैं ,इन लोगों ने ठेका ले रखा है ,वहां कौन दर्शन करेगा, कौन चंदा लेगा, और उसके बाद कौन उनके नाम से वोट लेगा.

राम मंदिर के नाम पर यह लोग चंदा वसूलने का काम कर रहे हैं ,लेकिन यहां चंदे का कोई हिसाब नहीं देते ,अयोध्या के विकास के बारे में आपको पता चलेगा ,जब वहां जाएंगे वहां कुछ नहीं हुआ.

अगर हमारी सरकार बनी तो वहां के स्थानीय लोगों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए वहां उच्च स्तर पर विकास होगा. यह लोग केवल वोट के लिए बातें करते हैं. 1500000 खाते में और दो करोड़ नौकरियां जो वादा किया था उसका क्या हुआ.

कानून-व्यवस्था का जिक्र

यूपी में हर 2 घंटे में एक महिला के साथ रेप हो रहा है, हम किस राम राज्य में रह रहे हैं, ऐसा रामराज्य किसी ने सपने में भी नहीं सोचा. उत्तर प्रदेश का किसान सड़कों पर पड़ा है, काले कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. लेकिन यह अत्याचारी सरकार एक नहीं सुन रही, और किसानों पर लगातार कहर बरपा रही है ,क्या किसान इस कानून को नहीं चाहते तो मत लाओ?

कृषि कानून 

अगर यह तीनों कानून लागू हुए तो किसानों के पास एक भी फुट जमीन नहीं बचेगी, इन लोगों ने अब एक अभियान चला रखा है, मंदिरों पर कब्जा करने का ,प्रदेशभर में अभियान चल रहा है. पंडा पुजारियों को मंदिर से हटाया जा रहा है. यह लोग सनातन धर्म, वह भी खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. सभी ब्राह्मणों को एकजुट होकर आगामी चुनावों में उन्हें करारा जवाब देना है.

ये भी पढ़ें.

Ganga Exclusive: सरकार पर बरसे राकेश टिकैत, कहा- रामपुर में किसका धान एमएसपी पर खरीदा जा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget