एक्सप्लोरर

Ganster Sanjeev Jeeva: गैंगस्टर संजीव जीवा हत्या मामले पर मायावती बोलीं- 'कानून व्यवस्था सरकार के लिए बड़ी चुनौती...'

Sanjeev Maheshwari Murder: संजीव महेश्वरी की कोर्ट परिसर में हत्या कर दी गई. संजीव पर गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में कुछ अन्य लोगों को गोली लगी है.

Lucknow News: गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा (Sanjeev Maheshwari Jeeva) की कोर्ट परिसर में हत्या कर दिए जाने के मामले में बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है. मायावती का कहना है कि इस घटना से आम लोगों में दहशत है. संजीव महेश्वरी की उस वक्त हत्या कर दी गई जब पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी, तभी हमलावर ने गोलियां बरसा दीं. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. कोर्ट में गोलीबारी की घटना पर वकीलों ने विरोध दर्ज कराया है.

मायावती ने लखनऊ गोलीकांड पर ट्वीट किया, "लखनऊ कोर्ट परिसर में आज हुए सनसनीखेज गोलीकांड में खुलेआम हुई हत्या यूपी में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के मामले में सरकार के लिए बड़ी चुनौती. ऐसी घटनाओं से आम जनता में काफी दहशत. सरकार सख़्त कदम उठाए, बीएसपी की यह मांग." मामले में सपा प्रमुख अखिलेश य़ादव का भी बयान आया है, जिनका कहना है कि अगर सपा कुछ कहेगी तो कहा जाएगा कि सपा ने मरवाया है.

हमले में घायल सिपाही और बच्ची की हालत स्थिर
लखनऊ के एडीजी पीयूष मोडिया ने बताया कि घायल दो सिपाही और बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है. हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी  बरामद नहीं हुआ है. हत्या क्यों की गई, यह जांच का विषय है. एडीजी ने बताया कि इस घटना में एक ही हमलावर था. शांति-व्यवस्था कायम रखना हमारा पहला लक्ष्य है. बता दें कि पुलिस ने मौके से ही हमलावर विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है जो कि जौनपुर का रहने वाला है. उधर, कोर्ट में हुई गोलीबारी की घटना पर सीएम योगी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में मोहित अग्रवाल, नीलब्जा चौधरी और अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार शामिल हैं. एसआईटी को एक सप्ताह के भीतर जांच के आदेश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: पूर्व IPS दिनेश शर्मा की आत्महत्या से उठे कई सवाल, आखिर क्यों बढ़ रही हैं इस तरह की घटनाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget