एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती ने सपा को लगाई फटकार, कहा- इनके हथकंडों से सावधान रहें

Sengol Controversy: सपा सांसद आरके चौधरी ने संसद से सेंगोल को हटाने की मांग की है जिस पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को इससे बचने की सलाह दी है.

Sengol in Parliament: 18वीं लोकसभा की शुरुआत के साथ ही सदन में सेंगोल को लेकर विवाद शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने संसद से सेंगोल को हटाने की मांग की है जिसके बाद इस पर सियासत गरमाई हुई है. इस विवाद पर अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मायावती ने पार्टी नेताओं को सपा के हथकंडों से सावधान रहने को कहा है. 

सेंगोल को लेकर छिड़े विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दों के साथ सपा को कमजोर और उपेक्षित लोगों के हितों और आम जनहित के मुद्दों पर बोलना चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा अक्सर आम जनता के मुद्दों पर चुप रहती है. 

सेंगोल पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, 'सेंगोल को संसद में लगाना या नहीं, इस पर बोलने के साथ-साथ सपा के लिए यह बेहतर होता कि यह पार्टी देश के कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के हितों में तथा आम जनहित के मुद्दों को भी लेकर केन्द्र सरकार को घेरती. जबकि सच्चाई यह है कि यह पार्टी अधिकांश ऐसे मुद्दों पर चुप ही रहती है तथा सरकार में आकर कमजोर वर्गों के विरूद्ध फैसले भी लेती है. इनके महापुरूषों की भी उपेक्षा करती है. इस पार्टी के सभी हथकण्डों से जरूर सावधान रहें.'

आपको बता दें कि यूपी की मोहनलालगंज सीट से सपा सांसद आरके चौधरी ने प्रोटेम स्पीकर को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने संसद से सेंगोल का हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है जबकि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है. सपा सांसद ने कहा कि संसद में सेंगोल की जगह देश के संविधान की कॉपी लगानी चाहिए.   

सपा सांसद की इस मांग के बाद तमाम राजनीतिक दलों से इस पर प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं. जहां बीजेपी सेंगोल के समर्थन में उतर आई है तो वहीं विपक्षी दल सेंगोल को हटाने की मांग का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उपचुनाव में मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को सपा दे सकती है टिकट, कटेहरी सीट से ये नाम आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

Embed widget