एक्सप्लोरर

UP News: शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यार्थियों को मिला मायावती का साथ, बसपा सुप्रीमो ने की ये मांग

Teacher Bharti Case: बसपा ने शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया है. मायावती ने योगी सरकार से फौरन दखलअंदाजी की मांग की है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं.

UP Teacher Recruitment Case: शिक्षक भर्ती मामले में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन को बसपा (BSP) का साथ मिल गया है. मायावती (Mayawati) ने कहा है कि शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. बसपा प्रमुख ने सरकार से इंसाफ की मांग की है. बता दें कि 69000 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थी बुधवार को विधानसभा का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई.

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला बसपा का साथ

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया. शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर ईको गार्डन में काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को विधानसभा का घेराव करने की रणनीति बनाई. विधानसभा कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बर्लिंगटन चौराहे पर रोक लिया. पुलिस के रोके जाने से नाराज अभ्यर्थी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे.

मायावती ने सरकार से की आरक्षण का पालन करने की मांग

मायावती ने कहा कि शिक्षक भर्ती में एससी और ओबीसी आरक्षण को सही से नहीं लागू किए जाने के खिलाफ अभ्यर्थी सुधार की मांग कर रहे हैं. हजारों अभ्यार्थी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. ऐसे में सरकार को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए. चयनित शिक्षक अभ्यार्थियों का कहना है कि पिछड़ा वर्ग आयोग, राजस्व परिषद और अदाल ने भी सरकार से भर्ती सूची पर फिर से विचार करने को कहा है. ऐसे में राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की व्यवस्था करे. 

आरोप है कि 69000 हजार शिक्षक 19 हजार सीटों पर आरक्षण का घोटाला किया गया. 27 नंवबर को अभ्यर्थियों ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर फरियाद लेकर पहुंचे थे. 

UP Free Bus Travel: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में इन महिलाओं का नहीं लगेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget