एक्सप्लोरर

'दुख और शर्मिंदगी...', अवैध प्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर मायावती ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी

Mayawati on illegal Indian immigrants: बसपा चीफ मायावती ने कहा अमेरिका द्वारा सैन्य विमान से वापस भेजे गए भारतीयों का मामला अति-दुखद तथा देश के स्वाभिमान से जुड़ा व ठेस पहुँचाने वाला अति-चिंतनीय है. 

UP News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी विमान बुधवार (5 फरवरी) को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर और कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा-"महिलाओं व बच्चों सहित गुजरात, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों के 104 भारतीयों को हथकड़ी व पांव में बेड़ी डालकर अमानवीय तरीके से अमेरिका द्वारा सैन्य विमान से वापस भेजे गए भारतीयों का मामला अति-दुखद तथा देश के स्वाभिमान से जुड़ा व ठेस पहुँचाने वाला अति-चिंतनीय. 

मायावती ने आगे लिखा-"कैदियों से भी बदतर हालात में वापस लौटाए गए भारतीयों के संबंध में केन्द्र सरकार का आज संसद में दिया गया बयान घटना की गंभीरता एवं उससे भारतीयों को पहुंचने वाले दुख व शर्मिन्दगी को देखते हुए लीपापोती करने वाला ज्यादा व संतोषजनक कम. सरकार मामले को पूरी गंभीरता से ले."

पूर्व सीएम मायावती ने कहा-"अमेरिका को पुनः महान बनाने की नीति के तहत अवैध रूप से रहने वाले अन्य भारतीयों के भी वापस भारत भेजे जाने की चर्चा जोरों पर है, जिसको लेकर भारत सरकार को सतर्क होना जरूरी, ताकि अन्य भारतीय परिवारों को ऐसी पीड़ा व देश को ऐसा अनादर का सामना अब आगे न करना पड़े."

वहीं अमेरिका से निर्वासित भारतीय नागरिकों को लेकर राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा हमने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वापस लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति (अमेरिका से निर्वासित भारतीय) के साथ बैठें और पता लगाएं कि वे अमेरिका कैसे गए. इसके साथ ही उन्होंने कि हमने अधिकारियों को ये भी कहा है कि एजेंट कौन था और हम कैसे सावधानी बरतें ताकि यह फिर न हो.

'विश्व गुरु का दावा करने वाले मौन क्यों', अवैध प्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर भड़के अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget