एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या बृजभूषण शरण सिंह बनेंगे डिप्टी सीएम? बीजेपी नेता के इस दावे से मची हलचल

UP Politics: यूपी में बीजेपी नेताओं की आपसी खींचतान के बीच गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण के बयान से सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. बृजभूषण सिंह ने डिप्टी सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. लोकसभा में अच्छे परिणाम नहीं आने के बाद से लगातार बीजेपी नेता एक दूसरे के ऊपर हार का जिम्मा लगा रहे है. वहीं यूपी के दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच कथित तौर पर आपसी खींचतान बढ़ते ही जा रही है. इन सबके बीच गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी मुझे आगे मौका नहीं देगी. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मैं जानता हूं कि पार्टी मुझे आगे मौका नहीं देगी. हम ऐसे ही टहलते रहेंगे भैया. मुझे मुंगेरीलाल का सपना देखना नहीं आता. सीएम और डिप्टी सीएम बनने का अगर ऑफर मिलेगा इस सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि अच्छी बात है.

जब समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे थे दोनों डिप्टी सीएम
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के बीच तथाकथित तकरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में सीएम योगी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के शामिल न होने पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना था. लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कई जगहों पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसमें दोनों डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे थे.

'संगठन सदा बड़ा है और रहेगा'
 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि यूपी में सब अच्छा है. संगठन सदा बड़ा है और रहेगा. पार्टी में सब ठीक है. कार्यकर्ता भी सदा बड़ा रहेगा. इस दौरान उनके बगल में बैठे भूपेंद्र चौधरी भी मुस्कुराते हुए नजर आए थे. जिस अंदाज में केशव प्रसाद ने सब कुछ ठीक होने की बात कही, उससे ये लगने लगा है कि पार्टी में मची अंतर्कलह खत्म हो गई है और अब वह एकजुट होने लगी है. 

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने 'धोखा' दिया, शिवपाल पर सीएम योगी के बयान को लेकर अखिलेश यादव का पलटवार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget