एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट के कांग्रेस में जाते ही फायर हुए बृजभूषण सिंह, कहा- 'यह बात सत्य साबित हुई कि...'

UP News: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं.

Vinesh Phogat Join Congress: महिला पहलवान विनेश फोगाट के शुक्रवार को कांग्रेस शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि यह बात सत्य साबित हुई कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था.

गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे, मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है. हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी उसी पर कायम हूं और आज वही बात पूरा देश कह रहा है. अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है.'' सिंह ने कहा, ‘‘इस प्रकरण पर ज्यादा नहीं बोलूंगा, अन्यथा यह बात तुरंत हरियाणा पहुंच जाएगी. इस समय पूरा देश इंतजार कर रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इस मुद्दे पर कुछ बोलें.''

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. फोगाट के अलावा पूर्व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थामा . कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की है.

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोगाट ने कहा, ‘‘बुरे समय में पता चलता है कि कौन अपना है, जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने साथ दिया.’’

1996 में भी मेरे साथ षड़यंत्र हुआ था- बृजभूषण शरण सिंह 

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर फोगाट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रह चुके सिंह ने कहा, ‘‘1996 में भी मेरे साथ षड़यंत्र हुआ था. उस समय मेरी पत्नी केतकी सिंह सांसद बनी थीं. मैं उन दिनों एक साजिश के तहत तिहाड़ जेल में था. इसके बाद 2023 में भी मेरे साथ षड़यंत्र हुआ और मेरे स्थान पर छोटे बेटे करण भूषण सिंह सांसद बन गए.''

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को दिया था टिकट

वर्ष 1996 में मुंबई में एक आपराधिक मामले में पूर्व सांसद की टाडा कानून के तहत गिरफ्तारी हुई थी और तब वह तिहाड़ जेल में बंद थे. उनकी जगह भाजपा ने लोकसभा चुनाव में गोंडा से उनकी पत्नी केतकी सिंह को उम्मीदवार बनाया था और वह निर्वाचित हुईं थीं. इस बार लोकसभा चुनाव में महिला पहलवानों के आरोप लगाये जाने के बाद भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह को कैसरगंज से टिकट न देकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया.

हीरोइन भी सेल्फी लेती हैं- बृजभूषण शरण सिंह

सिंह ने दावा किया, ''इस घटना से पहले मेरे साथ कोई सेल्फी नहीं लेता था. अब इस घटना के बाद हीरो भी सेल्फी लेते हैं, हीरोइन भी सेल्फी लेती हैं, साधु संत भी सेल्फी ले रहे हैं.'' संबोधन के दौरान सिंह मंच पर भावुक हो गए.

अपहरण हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी को भी किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget